फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy destruction in Doda,

Jammu News: डोडा में भारी तबाही, बच्ची समेत पांच की मौत, कई घर बहे

विज्ञापन
Heavy destruction in Doda,
निचले इलाके जलमग्न, नदी-नालों के करीब रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
विज्ञापन

डोडा। प्रदेश में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। हर तरफ तबाही का मंजर है। कई सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को डोडा जिले में बाढ़ और नदियों का जलस्तर बढ़ गया। एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
उपायुक्त डोडा, हरविंदर सिंह ने बताया कि लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। दो जगहों पर बादल फटने की खबर है। एनएच 244 भी बादल फटने से बह गया है। टीमें इसे बहाल करने में जुटी हैं। गंडोर में घर गिरने से दो, थाथरी में बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भद्रवाह के थनाला गांव में मकान गिरने से एक बच्ची की जान चली गई। एक शव कहारा गांव से बरामद हुआ है। वहीं, 15 आवासीय घर, एक गोशाला और एक निजी स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन पैदल पुल बह गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भद्रवाह में नीरू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदियों और नालों के करीब रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें से कई को डोडा सामुदायिक भवन में ठहराया गया है।प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब नदी का पुल खतरे में
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल डोडा पुल पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यह पुल डोडा को बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। बाढ़ का पानी पुल के खतरनाक रूप से करीब बह रहा है, जिससे इसकी संरचना को नुकसान पहुंचने का डर है। बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें गिरने से जिले में सड़क संपर्क बाधित हो गया है, जिससे कई गांव कट गए हैं। प्रशासन ने लाउडस्पीकरों वाले वाहनों को तैनात कर निवासियों को जल निकायों के पास न जाने की चेतावनी दी है और लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। उपायुक्त ने बताया कि चिनाब नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 900 फीट है। वर्तमान में यह पहले ही 899.3 मीटर तक पहुंच चुकी है, इसलिए इसमें केवल एक और चौथाई मीटर का अंतर है। नदी और उसके आसपास की सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed