{"_id":"65c55c214d80b2d6670e6065","slug":"heavy-collision-between-bdos-private-scorpio-and-scooty-youth-dies-jammu-news-c-10-jam1008-299126-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीडीओ की निजी स्कॉर्पियो-स्कूटी में जोरदार टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीडीओ की निजी स्कॉर्पियो-स्कूटी में जोरदार टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
जानीपुर थाना क्षेत्र के रूपनगर सेक्टर दो में हुआ हदसा, परिवार में इकलौता कमाने वाला था रजत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर में बीडीओ की निजी स्कॉर्पियो और स्कूटी में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रूपनगर सेक्टर दो में हुआ। मृतक मैकेनिक था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करने के साथ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 26 साल के मैकेनिक रजत भोला निवासी शिवालपुर मंदिर स्थित चांद लाल खन्ना गली बुधवार रात काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। जैसे ही वह रूपनगर सेक्टर दो में पहुंचा, तो सामने से आ रही जेके02सीएम 0018 नंबर की स्कॉर्पियों के साथ उसकी स्कूटी जेके02सी 09859 की सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजत स्कूटी से उछल कर दूर जा गिरा। इस दौरान उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं स्कॉर्पियों चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार कुलदीप बीडीओ का निजी चालक है। बीडीसी ने निजी वाहन को किराये पर रखा था। गाड़ी में जेके गवर्नमेंट का बोर्ड भी लगा था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार को सौंप दिया गया।
परिजनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर जताया रोष
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मृतक के परिजन जानीपुर पुलिस थाने के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोष व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि स्कॉर्पियों चालक की गति काफी तेज थी। कहा कि स्कॉर्पियो चालक की गलती के कारण रजत की जान गई है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझा कर उन्हें शांत किया और वापस भेजा।