फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heat in Kashmir broke records many years, Qazikund felt strong heat after decade

मौसम अपडेट: कश्मीर में गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकार्ड, काजीकुंड में एक दशक बाद महसूस हुई जोरदार तपिश

Fri, 23 Jun 2023 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 01:57 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 से 26 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भी जम्मू के मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। श्रीनगर में लगातार गर्मी पड़ने से दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
heat in Kashmir broke records many years, Qazikund felt strong heat after decade
जम्मू में भीषण गर्मी से बचने की कोशिश करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में गर्मी ने इस बार कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी श्रीनगर में वीरवार को चार साल बाद सबसे गर्म दिन बीता है। वहीं, काजीकुंड में एक दशक से अधिक समय बाद इतनी तपिश महसूस की गई है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में लगातार मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में तपिश के साथ उमस परेशान कर रही है। कई जिलों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 55 से 80 के बीच चला गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 से 26 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी जम्मू के मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। श्रीनगर में लगातार गर्मी पड़ने से वीरवार को दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन का अब तक और पिछले चार साल में सबसे गर्म दिन बीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले श्रीनगर में 3 जून 2018 को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और ऑलटाइम 29 जून 1978 को 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह काजीकुंड में वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 34.6 डिग्री रहने के साथ एक दशक से अधिक समय बाद गर्मी देखने को मिली है।

यहां दस जून 2021 को 34.3 और 3 जून 2018 को 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। ऑलटाइम 26 जून 1988 को 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 29.3 और गुलमर्ग में 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में उमस बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा है। यहां वीरवार को आर्द्रता का प्रतिशत 58 रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


बनिहाल में दिन का पारा 31.5, बटोत में 29.4, कटड़ा में 34.0 (आर्द्रता 77 प्रतिशत) और भद्रवाह में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed