{"_id":"63f9a852c664c9c3a30217f3","slug":"hearing-on-illegal-construction-wife-of-former-deputy-chief-minister-of-jammu-kashmir-on-15th-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व उपमुख्यमंत्री की पत्नी के अवैध निर्माण की सुनवाई 15 को, जेडीए ने जारी किया है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व उपमुख्यमंत्री की पत्नी के अवैध निर्माण की सुनवाई 15 को, जेडीए ने जारी किया है नोटिस
Sat, 25 Feb 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा
जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:49 AM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को नगरोटा में अनुमति के बिना घर का निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था। इसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के नगरोटा के गांव बन में महलनुमा घर के कथित अवैध निर्माण के संबंध में जेडीए के विध्वंस नोटिस के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह की पत्नी ममता सिंह द्वारा दायर अपील में अंतिम दलीलों की सुनवाई 15 मार्च को होगी।
विज्ञापन
शुकव्रार को मामले में बहस होनी थी, लेकिन वकील के अदालत में मौजूद नहीं होने के कारण अंतिम बहस को स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि डॉ. निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को नगरोटा में अनुमति के बिना एक महलनुमा घर का निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
जेडीए ने शुरू में हाई प्रोफाइल पूर्व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बाद में व्हिसल ब्लोअर एडवोकेट मुजफ्फर अली शाह की शिकायत पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को एक नोटिस जारी किया।
विज्ञापन