फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

सीआरपीएफ 38 वीं वाहिनी ने चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
health
चिकित्सा शिविर में दवा वितरित करते सीआरपीएफ के जवान।
सांबा/ रामगढ़। जिले के रामगढ़ की पंचायत नंगा के गांव चक बखां में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ की 38 वीं वाहिनी की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने किया। शिविर में वाहिनी के चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं।
विज्ञापन

शिविर में 500 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शारीरिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों को सीआरपीएफ कर्मियों ने सहायता प्रदान की। मुख्य अतिथि ने कहा कि सीआरपीएफ ऐसे गांव को चिह्नित करती है, जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं, ताकि वहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा दी जाए। कार्यक्रम के दौरान दीपक मेहरा, संजय मोहंती, पंकज कुमार शर्मा सहायक कमांडेंट और बटालियन के जवान मौजूद थे। शिविर में डॉ. राहुल मालपोत्रा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 38 बटालियन एवं डॉ. विधि भटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से डॉ. लखविंदर सिंह बीएमओ रामगढ़, डॉ. स्मृति चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रोहित शर्मा एवं फार्मासिस्ट ने योगदान दिया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed