फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

सांबा में 85.64 प्रतिशत नौनिहालों को पोलियो से बचाव की दवा

विज्ञापन
health
विशनह मेंनौनिहालों को पल्स पोलियो की खुराक देते हुए - फोटो : RSPURA
सांबा। जिले में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नौनिहालों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई। इसकी शुरुआत अनुराधा गुप्ता व सीएमओ डॉ. संजे तुर्की ने रविवार को जिला अस्पताल में बच्चों को खुराक पिला कर शुरुआत की।
विज्ञापन

जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से ही बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंच रहे थे। जो शाम तक जारी रहा। बीएमओ कार्यालय नड सांबा, रामगढ़ व पुरमंडल के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रही। नड के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में 1736 बच्चों को बूंदे पिलाई गई। रामगढ़ के 11875 बच्चों को और पुरमंडल के 11252 बच्चों को पहले दिन पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई है।
विज्ञापन

----------
जिले में कुल 47836 बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जानी है। इनमें पहले दिन 40963 बच्चों को बूूंदे पिलाई गई हैं। कुल मिला कर 85.64 प्रतिशत बच्चों को कवर किया गया। बाजारों, मेला व अन्य स्थानों पर 2163 बच्चों को भी बूंद पिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ संजे शर्मा, डिप्टी सीएमओ, सांबा
दिन भर खुराक पिलाने का सिलसिला जारी रहा
विजयपुर। सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल में नौनिहालों को रविवार को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर कयूम हुसैन ने कहा विभिन्न इलाकों में बनाए गए बूथों पर दिन भर खुराक पिलाने का सिलसिला जारी रहा। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। पहले दिन का लक्ष्य अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन में अभियान डोर टू डोर चलेगा। स्कूलों में जाकर भी विशेष टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। डॉक्टर कयूम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष रूप से इस अभियान को चलाएं, ताकि एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रह सकें। संवाद
रामगढ़ क्षेत्र में बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
रामगढ़ । सीएचसी अस्पताल रामगढ़ रविवार को पीएचसी नंदपुर, दग छनी, मालशाह, सवांख में बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह, सरपंच राज कुमारी, बीएमओ लखविंदर सिंह, डॉ. पूजा गुप्ता ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। बीएमओ ने बताया कि पूरे ब्लाक में 96 केंद्र बनाए गए। बाजारों में भी टीमों को गठित किया गया। इसमें 11359 बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार और मंगलवार को डोर टू डोर दवा पिलाई जाएगी। ताकि ब्लाक में कोई भी बच्चा बिना दवा पिये न रह जाए। संवाद
नौनिहालों को पोलियो से बचाव की खुराक
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत नौनिहालों को पोलियो से लड़ने के लिए खुराक दी गई। उप जिला अस्पताल में बीएमओ डॉ. राकेश मगोत्र, फार्मासिस्ट वेदपाल सैनी, सुरजीत कुमार और अन्य की मौजूदगी में बच्चों में खुराक दी गई। जिन बच्चों को खुराक किसी कारणवश नहीं दी जा सकी उन्हें दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी और हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर पिलाएंगे। संवाद

परगवाल में पहले दिन 1119 नौनिहालों को पिलाई खुऱाक
परगवाल। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को हुई। अभियान के तहत पांच साल तक की आयु के करीब 20 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। इस कड़ी में सीमा से सटे क्षेत्र परगवाल के स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कसी हुई है। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में करीब 12 पल्स पोलियो केंद्र बनाए गए। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ आशा वर्कर की भी मदद ली जा रही है। पहले दिन 1119 बच्चों को पोलियो से बचाव की बूंदे पिलाई गईं। सोमवार से डोर टू डोर अभियान में नौनिहालों को दवा पिलाई जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वह अपने बच्चों को दवा पिलाने में सरकार की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed