{"_id":"61a283d49618ca70617e5af2","slug":"health-samba-news-jmu248731957","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के रख अंब टाली पंचायत में पावर ग्रिड कारपोरेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को चिकित्सा एवं वैक्सीन शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने किया। शिविर में 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवा वितरित की गई। 60 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। शिविर में सरपंच विनोद कुमार, बीएमओ अंजु बाला, डॉ. अनुज मलोत्रा के साथ ग्रिड कारपोरेशन के महाप्रबंधक एसके चौहान एवं अन्य अधिकारी, नायब सरपंच ओम प्रकाश, पंच अशोक कुमार, उपस्थित रहे। संवाद
सेना की तरफ से रजवाल में चिकित्सा शिविर आज
ज्यौड़ियां। सेना की तरफ से पंचायत रजवाल में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसमें तहसील के आसपास के गांवों के लोगों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा। शिविर पंचायत रजवाल के पंचायत भवन में लगाया जाएगा। सेना के अनुसार शिविर में कई प्रकार की बीमारी की जांच की जाएगी। इसमें सेना तथा सिविल के डॉक्टर सेवाएं देंगे। सेना ने क्षेत्र के लोगों से अपील कि है कि शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचे और लाभ उठाएं। संवाद