फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

कारखानों में लगाई थर्मल इमेज

विज्ञापन
health
परगवाल में मैडिकल स्टोर का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल ठाकु
सांबा। कोरोना वायरस का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने पर भी संकोच कर रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से कतरा रहे हैं। यही नहीं बच्चे स्कूल में छुट्टियां होने पर घरों में कैद हो गए हैं। दूसरी ओर कोरोना वायरस के बढ़ने के साथ ही इसके बचाव के बारे में भी सावधानी बरती जा रही है। कस्बे के सिडको में लगे कारखानों में काम करने वाले श्रमिक व कर्मचारी अधिकतर दूसरे राज्यों से हैं, जिसको लेकर कारखाना प्रबंधन की ओर से थर्मल इमेज का इस्तेमाल किया जा रहा है। कारखाना प्रबंधन की ओर से श्रमिकों की जांच करने उपरांत ही उन्हें कारखानों में प्रवेश मिल रहा है। कारखाने के एक अधिकारी के अनुसार प्रबंधन की ओर से कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते अधिकतर कारखाना प्रबंधक थर्मल इमेज डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों के साथ वायरस न फैल सके।
विज्ञापन

----------
कोरोना वायरस पर अधिक भीड़ पर दुकान बंद कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में कोरोना वायरस के खौफ से लोगों मे दहशत का है। एसडीएम गोपाल सिंह ने उप जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम का जायजा लिया और बाजारों में निरीक्षण करके कपड़ों की दुकान पर अधिक भीड़ होने पर दुकान बंद कराई। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से क्षेत्र मे प्रशासन ने जिम, यज्ञ, धार्मिक कार्यक्रम सहित हर प्रकार के समारोह पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध का जायजा लेने के लिए रविवार को एसडीएम गोपाल सिंह उप जिला अस्पताल में दौरा किया। इसमें बीएमओ अनिल शर्मा ने अस्पताल में बनाए वार्ड का निरीक्षण कराया। इसमें कोरोना वायरस के मरीजों को रखा जाएगा। विदेश से आए लोगों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। क्षेत्र के सभी हेल्थ और प्राइमरी सेंटर को सतर्क किया गया है। क्षेत्र में डॉक्टरों की एक टीम लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कोरोना वायरस पर लोगों की भीड़ कम करने की हिदायतें दी जा रही हैं। इस पर राजा बाजार में एक कपडे़ की दुकान अघिक जमवाडे पर दुकान वंद कारवाई गई है।स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है।
------
14 दिन की जांच के लिए रखा
सीमावर्ती क्षेत्र में अखनूर में विदेश से आई संदिग्ध एक महिला सहित तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं। वहीं खौड क्षेत्र में भी सात सदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले दिनों जापान की यात्रा से वापस आए दो लोगों और दुबई से महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौदह दिन की जांच के लिए रखा। वहीं विदेश से आए खौड क्षेत्र में सात संदिग्धों की जांच की जा रही हैं।
---------------
बुनियादी एहतियाती अपनाने की सलाह दी
रामगढ़ । पुलिस और नगर पालिका ने जागरूकता कार्यक्रम किया। एसएसपी ने रामगढ़ में बनाए गए शिकायत बॉक्स के उपयोग के बारे में जनता को सूचित किया। उन्होंने जनता को कोरोना वायरस के प्रसार के खिलाफ बुनियादी एहतियाती अपनाने की सलाह दी। डॉ. राकेश व्याख्याता एचएसएस ने प्रतिभागियों को नशाखोरी के बारे में जागरूक किया। लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन के समक्ष मुद्दों को उठाया, जो उनकी वास्तविक समस्याओं के निवारण के लिए धैर्यपूर्वक सुने गए। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के बारे में नुक्कड़ नाटक किया गया। बाद में एसएसपी ने पीएस रामगढ़ का दौरा किया और थाना परिसर में पौधरोपण किया। संवाद
-----------
बाड़ी ब्राह्मणा में तहसीलदार ने बंद कराया स्कूल का उद्घाटन समारोह
बाड़ी ब्राह्मणा। डोलिया क्षेत्र में रविवार को जूनियर आइंस्टाइन प्ले वे स्कूल के उद्घाटन समारोह को तहसीलदार ने बंद करा दिया। उद्घाटन म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद और पार्षदों की अध्यक्षता में होना था। तहसीलदार ने बताया कि करोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा लोगों को सावधान किया जा रहा है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और भीड़भाड़ वाले समारोह पर पाबंदी लगा दी है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को समझाया गया कि इस तरह के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई है। मौके पर पहुंचे म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद और पार्षदों ने भी स्कूल के स्टाफ और कमेटी को यही समझाया कि प्रशासन की जो भी गाइडलाइन है उसके अनुसार ही काम किया जाएगा। सरकार की एडवाइजरी की अवहेलना नहीं की जाएगी। स्कूल का उद्घाटन समारोह 30 मार्च के बाद ही किया जाएगा। संवाद
-------------
पंचायत स्तर पर अभियान चलाए सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने सरकार से मांग की कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना है।
वह यहां रविवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्र में नही पहुंच रही है। जो लोगों को इसकी रोकथाम के बारे में जागरूक कर सके। पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाना चाहिए और लोगों को इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। पंचायत स्तर पर सरकार की तरफ से लोगों में मास्क भी वितरित किए जाने चाहिए ताकि इस पर नियंत्रण पाया जा सके। पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से विशेष भर्ती अभियान चलाना चाहिए। सरकारी विभागों के पदों के लिए भर्ती होती है तो उसमें सिर्फ जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलना चाहिए। 370 हटाए जाने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सरकार विशेष नागरिकता प्रमाणपत्र भी जारी करे ताकि सरकारी नौकरियों में पढे़ लिखे लोग आवेदन कर सकें।
प्रेसवार्ता में चेयरमैन दर्शन सिंह, नायब सरपंच प्यारेलाल, पंच अंजू देवी, पंच पवन सिंह, पंच सत्या देवी, पंच गुरदयाल सिंह, पंच प्रवीण शर्मा, पंच सोमनाथ सहित आदि भी मौजूद रहे।
-----------
कोरोना वायरस से बचाव के बारे में ग्रामीणों किया सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। नेशनल अस्पताल कर्णवाग जम्मू की ओर से सीमावर्ती गांव बेरा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गा। इसमें पहुंचे ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने को सतर्क किया गया।
सरपंच सुखदेव सिंह व पूर्व नायब सरपंच विजय चिब ने शिविर का उद्घाटन किया। डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उनमें निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर में डॉ. जसवीर कौर, डॉक्टर हरविंदर सिंह तथा डॉ. अजीत सिंह ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ उन्हें कोरोना वायरस से बचने के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसका मुकाबला कर रोकथाम की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए तथा मास्क का हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए। सरपंच सुखदेव सिंह ने कहा कि नेशनल अस्पताल का बेहतर प्रयास है, जिससे लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक करने के साथ लोगों की जांच कर दवाइयां मुहैया कराई गई। पूर्व नायब सरपंच विजय चिब ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीमावर्ती गांव में मेडिकल शिविर लगाए जाने पर आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

------------
फोटो
एसडीएम ने बाजार का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम का लिया जायजा
परगवाल। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एसडीएम खौड़ अनिल ठाकुर ने रविवार को परगवाल का दौरा कर कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों में जाकर दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बाजार का दौरा कर लोगों को ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं करने की हिदायतें दीं। इस मौके पर तहसीलदार इम्तियाज अहमद, बीडीओ डॉ. मोहम्मद तौफीक, नायब तहसीलदार देवराज डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर मदन लाल शर्मा समेत क्षेत्र के सरपंच पंच शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed