{"_id":"614a32c68ebc3e6990788beb","slug":"health-rspura-news-jmu2441522158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई
विज्ञापन
चकित्सा टीम को समानित करते भाजपा व अन्य लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। भाजपा के जिला आरएस पुरा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू पंडित व महामंत्री सुनील दत्त की तरफ से अरनिया चिकित्सा केंद्र के डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सोनू पंडित ने कहा कि डाक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में अरनिया में कोरोना काल में बहुत ही अच्छी तरह से कार्य किया गया। आज से डॉ. रोहित के नेतृत्व में ही मोबाइल वैक्सिनेशन टीम गांव-गांव जाकर टीकाकरण का बहुत ही सुचारु रूप से कार्य कर रही है। डाक्टरों की टीम अब चिकित्सा केंद्र के बाहर जाकर ब्लॉक के गांव-गांव जाकर लोगों का टीकाकरण कर रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रहे।
मंगलवार को डॉक्टरों की एक टीम ने अरनिया ब्लॉक की सीमावर्ती पंचायत हल्का चंगिया में कोरोना वैक्सीन का शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया। डॉक्टरों के इस कार्य को देखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
रेईयां गांव में लगाया चिकित्सा शिविर
150 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
सांबा। जिले के रेईयां पंचायत में अमनदीप अस्पताल पठानकोट एवं लक्की पॉलीक्लीनिक के सहयोग से मुफ्त जांच व चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें विशेज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवाइयां बांटी। सरपंच आशा रानी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में कई ऐसे परिवार है जो हड्डी रोग के लिए दूर दराज नहीं जा सकते। ऐसे में उन्हें घर पर ही जांच के बाद दवाइयां मिलने से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि शिविर में 150 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें मुफ्त दवाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर नीलम सिंह संब्याल भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
छह साल तक के बच्चों में एनीमिया की जांच की
राष्ट्रीय पोषण माह पर एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन
सांबा। आईसीडीएस विभाग की ओर से घगवाल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंगलवार को एनीमिया जागरूकता शिविर लगया गया। ताकि लाभार्थियों के बीच एनीमिया की जांच और परीक्षण किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छह साल तक के बच्चों में एनीमिया की जांच की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक टीन्ना महाजन ने की। उन्होंने पोशण माह के विषयों पर प्रकाश डाला। पोषण वाटिका, पोषण के लिए योग और आयुष के रूप में पौधरोपण गतिविधि, उच्च बोझ वाले जिलों के लाभार्थियों को क्षेत्रीय पोषण किट का वितरण, गंभीर कुपोषण वाले बच्चों की पहचान और पौष्टिक भोजन के वितरण के बारे में कहा गया। संवाद