फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

सोमबार को बिश्नाह डिग्री में शुरू हुई ओपीडी सेवा। डीडीसी बिश्नाह दर्मिन्दर कुमार व सीएमओ ने पहुँचकर लिया जायजा।

विज्ञापन
health
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित किए जाने के बाद लोगों को जांच कराने के लिए आ रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने उपायुक्त से लोगों को ओपीडी के अभाव के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इस पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त अंशुल गर्ग ने बिश्नाह क्षेत्र की जनता के हित में सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू करने का भरोसा दिया। उपायुक्त के निर्देश बिश्नाह डिग्री कॉलेज में सोमवार से ओपीडी की शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन

ओपीडी में महिलाओं और लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक महिला विशेषज्ञ व फिजीशियन की ड्यूटी लगाई गई है। डिग्री कॉलेज में बनाई गई ओपीडी की जांच करने स्वयं डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, तहसीलदार सोहन लाल राणा, सीएमओ, बीएमओ, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने अस्पताल का भी दौरा कर कोरोना के मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जैसे ही उन्हें कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होती है, उसके तुरंत बाद बिश्नाह व अरनिया में लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर नपा अध्यक्ष राजन शर्मा, पार्षद जय भारती, प्रेमपाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed