फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

पुलिस ने खुली दुकानें बंद कराई

विज्ञापन
health
आरएस पुरा कस्वे में गशत करते पुलिस कर्मी - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिला में प्रशासन की तरफ से उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को सब्जी, दवा व किराना की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानों को अगले आदेश तक बंद कराया गया। बाद में पुलिस द्वारा मीरां साहिब, लिंक रोड सिंबल, आरएस पुुुुरा कस्बों में पुलिस ने गश्त कर ऐसी दुकानों को बंद कराया जो चोरी छिपे खोल रखी थी।
विज्ञापन

दबलैड कस्बा खुला होने पर एसडीएम रामलाल शर्मा को मिली जानकारी के बाद वहां पर पुलिस को भेज कर व्यापार मंडल के प्रधान से बाजार को बंद कराए जाने के लिए सहयोग करने के लिए कहा। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए चलाई मुहिम का एक हिस्सा होने पर लोगों को खुद आगे आना चाहिए ताकि इससे बचा जा सके। उन्होंने कहा कि लोग अधिक आवाजाही करने के बजाय घरों में ही रहने के साथ सजग रहेें।
विज्ञापन

उपजिले के किसी भी गांव में कोरोना वायरस के चलते न तो फॉगिंग कराई गई और न ही मैनुअल स्प्रे की व्यवस्था की गई। सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ के पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल भगत ने कहा कि देश की सबसे अधिक जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में होने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग को चाहिए कि हर पंचायत में मास्क मुहैया कराए जाने के साथ मैनुअल स्प्रे की व्यवस्था की जाए। पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को फंड मुहैया कराए ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बाजार एसोसिएशन ने मास्क वितरित किए
आरएस पुरा। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की अध्यक्षता में कस्बे में राहगीरों को मास्क वितरित करने के साथ लोगों को सेनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान एसडीपीओ शब्बीर अहमद तथा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा भी मौजूद रहे। सचिन चोपड़ा ने कहा कि करोना वायरस को लेकर प्रशासन जो भी हिदायतें दे रहा है उनका एसोसिएशन पालन किया जाए ताकि कोराना से बचा जा सके। वायरस से निपटने के लिए सभी लोगों को उन उपायों पर ध्यान देना होगा। संवाद
-------
प्रशासन को मिल रहा लोगों का सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र में कोरोना से लड़ने के लिए खौड़ तथा ज्यौड़ियां प्रशासन को लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। शुक्रवार को ज्यौड़ियां, खौड पलांवाला बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। तीनों बाजार में सिर्फ सब्जी, किराना की दुकानें ही खुली रहीं। उन पर से भी खरीदारी करने के लिए इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। इससे साबित हो रहा है कि प्रशासन को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है।
इस विषय में गांव पलांवाला निवासी गुलबदन सिंह ने बताया कि हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रशासन के साथ हैं। मैं पूर्व सैनिक हूं, देश की जनता की रक्षा करना हमारा फर्ज है। हम कई दिनों से पलांवाला के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं कि इसको फैलने से कैसे रोका जा सकता है।
वहीं खौड़ निवासी विजय शर्मा ने बताया कि हमारा प्रशासन कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कमेटी की तरफ से वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हम लोगों की तरफ से फैलाई गंदगी को अधिकारी खुद उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब हमारी भी आंखें खुल रही हैं कि हमें गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए। ज्यौड़ियां निवासी बाबा भारती ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि प्रशासन के निर्देश का पालन करें ताकि देश का हर एक व्यक्ति कोरोना वायरस से बच सके।
-----
फोटो
म्यूनिसिपल कमेटी ने लोगों को किया जागरूक
ज्यौड़ियां। कोरोना वायरस के चलते सब्जी मंडी ज्यौड़ियां में सुबह सब्जी खरीदने तथा बेचने आए लोगों की जमा भीड़ को म्यूनिसिपल कमेटी ज्यौड़ियां की तरफ से आटो पर लाउडस्पीकर लगाकर जागरूक किया गया। लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को बताया गया कि एक स्थान पर भीड़ जमा नहीं करें। इससे कोरोना वायरस जल्दी फैलता है। हर कोई एक दो मीटर की दूरी बनाये रखे। यह सभी लोग क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से आए थे। कोई सब्जी खरीदने आता है तो कोई बेचने। म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारी राजू कुमार ने बताया कि यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग जमा रहते हैं। इसलिए कमेटी की तरफ से इन लोगों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने बताया कि हमने जमा भीड़ के पास अपना आटो खड़ा कर दिया और लाउडस्पीकर लगा दिया, जिसको सभी लोगों ने ध्यान से सुना और पालन करते हुए आपस में दूरी बनाना शुरू कर दी।
------
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शुरू किया छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए म्यूनिसिपल कमेटी ने फॉगिंग कराई व छिड़काव किया। कस्बे के बाजारों, डीसी कार्यालय, कोर्ट कांप्लेक्स, पुलिस स्टेशन, तहसील कार्यालयों में दवाई का छिड़काव कराया है। वहीं कस्बे के बाजारों मे फॉगिंग कराई जा रही है। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली ने बताया की सोडियम क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों जहां पर आम लोगों का अधिक आना जाना लगा रहता है। ऐसे स्थानों पर दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। कस्बे के बाजारों की सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। गंदगी से भरे डस्टबीन उठाए गए हैं। कस्बे में फॉगिंग पर जोर रखा जा रहा है। यात्री वाहनों को भी सेनिटाइज किया जा रहा है। कुल मिला कर कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए उनकी ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
------
उपायुक्त ने उद्योग प्रबंधन के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथम व बचाव को लेकर उपायुक्त रोहित खजूरिया ने कई एहतियाती उपायों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को प्रमुख उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा किए जाने वाले एहतियाती उपायों की समीक्षा की, जिसमें एंट्री गेट्स पर हर आने-जाने वाले कर्मचारियों की सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टर्बेंस, थर्मल स्क्रीनिंग और संदिग्ध कर्मचारियों की मेडिकल हेल्थ केयर अथॉरिटीज को तुरंत रिपोर्ट करने जैसे निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिला अधिकारियों को सभी उपलब्ध साधनों के माध्यम से निरंतर अभियान शुरू करने का निर्देश दिया ताकि कोई घबराहट न हो और लोगों को सावधानी बरतने के बारे में शिक्षित किया जाए और संदिग्ध मामले के संपर्क की घटना के बाद रोका जाए। इस बीच उपायुक्त ने दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी पर जोर दिया। संदिग्ध मामलों के सभी संपर्कों का परीक्षण और संगरोध किया जा रहा है। सभी संदिग्ध मामलों को नजदीकी निगरानी में रखा गया है। आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विकास गुप्ता, महाप्रबंधक, डीआईसी संसार चंद, एसडीएम विजयपुर, सीपी कोतवाल, औद्योगिक एस्टेट के वरिष्ठ प्रबंधक और अन्य उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
------
बाजार खुले, कर्फ्यू जैसे हालात
सांबा। कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश से लोग समझ गए हैं कि कोई भयंकर वायरस है जो ला इलाज है। इस पर अब आम लोग घरों में ही दुबके रहने की सोच बना चुके हैं। कस्बे के बाजार खुले, लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। इक्का दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। कई दुकानदारों का कहना है कि हमें एहतिहातन दुकानों को बंद कर देना चाहिए जैसा अन्य जिलों में हो रहा है। कुछ दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखने का निर्णय भी लिया है। उनका कहना है कि जान है तो जहान है। यदि ग्राहक ही बाजार में नहीं आएंगे तो दुकान खोलकर रखना ठीक नहीं। कुछ दुकानदारों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से ही दुकानें बंद कर देंगे। कोरोना का खौफ व वायरस की रोकथाम के लिए हर वर्ग सोचने पर मजबूर हो गया है। यही कारण है कि दुकानदार अपनी मर्जी से दुकानों को बंद करने की सोच रहे हैं। संवाद
-------
बाडी ब्राह्मणा में एसपी स्मार्ट स्कूल सील
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/ बाड़ी ब्राह्मणा। राज्य में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी निर्देश का पालन न करने पर बाड़ी ब्राह्मणा स्थिति एसपी स्मार्ट स्कूल सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान स्कूल में 40 छात्रों के साथ शिक्षक व अन्य स्टाफ मौजूद पाया गया। राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम में मौके पर निरीक्षण किया और पाया कि स्कूल में सरकारी आदेश की अवहेलना की जा रही है।
एसडीएम विजयपुर सीपी कोतवाल, तहसीलदार बाडी ब्राह्मणा कैसर मलिक, एसएचओ राजीव जसरोटिया सहित संयुक्त निरीक्षण टीम शुक्रवार को एसपी स्मार्ट स्कूल पहुंची और पाया कि स्कूल खुला है उसमें 40 छात्रों के साथ शिक्षक भी मौजूद है और शिक्षण कार्य चल रहा है। इस बीच एक धार्मिक मंडली का हवन भी रोक दिया गया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
-------
विजयपुर के बाजार में कम नहीं हो रही भीड़
विजयपुर। कोरोना वायरस को लेकर विजयपुर क्षेत्र और मुख्य चौक, रामगढ़ रोड आदि पर कोई खास इंतजाम नहीं हैं। कोरोना वायरस को लेकर सभी शहरों में हाई एलर्ट है। इसके बाद विजयपुर के बाजार में काफी भीड़ देखी जा रही है। हर तरह की दुकानें खुली हैं। हालांकि बस अड्डे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर नगरपालिका की तरफ से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। मेटोडोरों को सेनिटाइज किया जा रहा है, लेकिन शायद यह इंतजाम काफी नहीं हैं। क्योंकि यहां पर चालकों और परिचालकों को मास्क उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वो भी तब जब इस बस अड्डे से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिय एक टीम का गठन किया गया है। हर तरह का कदम उठाया जा रहा है। कस्वे के हर वार्ड को सेनिटाइज किया जा रहा है। सफाई का ख्याल रखा जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्त्रस्मित लोगों की संख्या बढ़ रही है और बहुत सारे लोग मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। संवाद
-------
अखनूर....फोटो
लोग घरों में रहने को मजबूर
अखनूर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे सहित गांवों में दुकानें बंद कराई। दोपहर बाद यात्री वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। वहीं लोगों में दहशत के चलते लोग घरों में ही रहने पर मजबूर रहे।
एसडीएम गोपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने बस अड्डा, मेन बाजार, निर्दोष चौक, लिंक रोड, सुंगल मोड सहित अन्य बाजारों में खुली दुकानें और व्यापारी संस्थानों को बंद किया। क ई दुकानदारों को चेतावनी भी दी। हालांकि सुबह बाजारों में कुछ दुकानें खुली हुई थीं। मगर प्रशासन टीम ने दुकानें बंद कराईं। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। राजस्व विभाग, मुंसिफ कोर्ट सहित अन्य सरकारी कार्यालय में भी लोगों की आवाजाही बंद कर दी। वहीं कस्बे में रोजमर्रा की दुकानें किराना, सब्जी फ्रूट, दवाई की दुकानें खुली रहीं। संवाद
------
शादी समारोह पर भी कोरोना का साया
परगवाल। कोरोना वायरस ने जहां मौजूदा समय पूरी दुनिया के लोग डरे सहमे हैं वहीं अप्रैल में होने वाली शादियों पर भी कोरोना का साया पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि शादी समारोह के लिए शुभ मुहूर्त को अभी लगभग एक माह है, लेकिन शादियों के लिए मुहूर्त निकलवा चुके लोगों में असमंजस की स्थिति है।
गांव सजवाल के महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे के मुंडन समारोह के लिए मुहूर्त निकलवा चुके हैं। यहां तक की वह उसके लिए पैलेस तक भी बुक कर चुके हैं। अब उनको यह समझ नहीं आ रहा है कि अब वह क्या करें। क्योंकि जिस तरह से कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। उनको नहीं लगता कि तब तक हालात सामान्य हो पाएंगे। ज्ञात रहे कि 13 अप्रैल के बाद शादी समारोह के लिए शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। वहीं कोरोना वायरस जिस तरह से फैल रहा है उससे आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे समारोह के लिए मुहूर्त निकलवा चुके लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवाद
फोटो
परगवाल में प्रशासन ने बंद कराई दुकानें
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल का मुख्य बाजार दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बंद से किराना सब्जी और मेडिकल दुकानों को अलग रखा। उससे पहले बाजार वीरवार शाम से बंद है। शुक्रवार की सुबह कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलीं, जिसको बाद में सब इंस्पेक्टर मदन लाल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर बंद करा दिया और दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि हम सब मिलकर ही इस कोरोना वायरस को फैलने से रोक सकते हैं। उन्होंने दुकानदारों से इस मुश्किल समय में सबको जागृत करने की अपील की। संवाद
------
क्षेत्र में पसरा सन्नाटा, कस्बा सहित गांवों में भी दुकानें बंद
अरनिया। कोरोना वायरस के चलते पुलिस के आदेश से कस्बा सहित गांवों में लगभग सभी दुकानें बंद होने से क्षेत्र में सन्नाटा पसरना शुरू हो चुका है। शुक्रवार को अला स्तिथ वाइन शाप को भी बंद करा दिया गया। हालांकि इसी बीच गांवों में हलवाई, रेहड़ी व अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानों को छोड़ बाकी किराना और सब्जी की दुकानें खुली रहीं, जबकि कस्बे में सभी बाजारों सहित लगभग सभी दुकानें भी बंद रहीं, जिससे लगभग क्रेक डाउन की स्थिति बन चुकी है। पुलिस भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर आधी खुली दुकानों को भी बंद कराने में अहम भूमिका निभा रही है। संवाद

सब्जी, फ्रूट, दवा और किराना की दुकानें खुली
बिश्नाह। कोरोना के बचाव के लिए प्रशासन ने दुकानों के बंद कराने का आदेश मिलने के बाद कस्बे में मात्र दवा, किराना, फ्रूट, सब्जी की दुकान खोली गई। पूरे दिन बाजार बेरौनक रही। शनिवार को भी दुकानें बंद कराई जा सकती हैं। हालांकि इस तरह 31 मार्च तक आदेश हो सकते हैं। वहीँ सरकारी कार्यालयों में भी इक्का-दुक्का लोग ही देखे गए। बैंकों डाकघर में भी नाम मात्र ही लोग आए। ज्यादातर लोगों ने घरों में ही रहना सुरक्षित समझा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed