{"_id":"69a359e3c7b765ac8e0446db","slug":"health-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111191-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला अस्पताल में 22 किशोरियों को दी गार्डासिल-4 की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला अस्पताल में 22 किशोरियों को दी गार्डासिल-4 की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/आरएस पुरा। जिले में राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला अस्पताल सांबा में किया गया। पहले दिन अस्पताल में 22 किशोरियों को गार्डासिल-4 की खुराक दी गई तथा सभी को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। यह अभियान केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीसी आयुषी सूदन ने किया।
डीसी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए किशोरियों का समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है और एचपीवी टीकाकरण भविष्य में महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में अहम कदम है।
अभियान का उद्देश्य उन बालिकाओं को टीका लगाना है जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यह टीका एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है जो सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विधि भटियाल एवं चिकित्सा अधीक्षक मोहिंदर कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कमलेश कुमारी सहित विभिन्न ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों और उनके अभिभावकों को टीके की सुरक्षा, प्रभावशीलता और दीर्घकालिक लाभों के बारे में जागरूक किया गया।
आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ हरबख्श सिंह ने बताया कि यह टीका 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं बालिकाओं को लगाया जाएगा। उन्हें वैक्सीन की केवल एक डोज दी जाएगी। बाजार में लगभग चार हजार रुपये कीमत वाला यह टीका चिह्नित शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान अगले तीन माह तक चलेगा।
-- -- --
बिश्नाह अस्पताल में दस किशोरियों को लगाई वैक्सीन
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में शनिवार को 10 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। बीएमओ घनश्याम सिंह ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान तीन महीनों तक चलेगा। गार्डासिल-4 वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से 90% तक सुरक्षा प्रदान करती है। बीएमओ ने अभिभावकों से अपनी बच्चियों का टीकाकरण करवाने की अपील की। संवाद