फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: रियासी आतंकी हमले के 10 घायलों को अस्पताल से छुट्टी, पांच उपचाराधीन

विज्ञापन
health news
एसएमवीडी अस्पताल में कोड ओरेंज के तहत घायलों को दिया गया उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। रियासी आतंकी हमले के घायलों को श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोड ओरेंज को सक्रिय करके 150 कर्मचारियों की तुरंत प्रतिक्रिया पर उपचार दिया गया था। इसमें गंभीर रूप से छह घायलों की जीवन रक्षक सर्जरी की गई थी। कुल भर्ती किए गए 15 घायलों में से दस को छुट्टी दी गई है, जबकि पांच उपचाराधीन हैं। अस्पताल के निदेशक डाॅ. माथवन ने कहा, हमले में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सात तीर्थयात्रियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 घायल हुए थे। डॉ. सोनिया डोगरा (आपातकालीन चिकित्सा), डॉ. सुहैल खुरू (जीआई सर्जरी) और डॉ. विकास पाधा (ऑर्थोपेडिक्स) के नेतृत्व में एक समर्पित आपातकालीन टीम को तुरंत सक्रिय किया गया था। टीम ने लक्ष्मी देवी (35) को जटिल पेट की चोटें और रिक्षोना (29) को गंभीर तिल्ली की चोट की जीवन रक्षक सर्जरी की। डॉ. खुरू ने लक्ष्मी की हालत को सफलतापूर्वक स्थिर किया और रिक्षोना पर जीवन रक्षक स्प्लेनेक्टोमी की। चिकित्सा टीम ने उन्नत सुविधाओं और विशेषज्ञता का उपयोग किया। आतंकी हमले में छर्रे लगने से घायल हुई उषा पांडे (43) ने कहा मैं घबरा गई थी, लेकिन डॉक्टरों और नर्सों ने मेरे साथ दयालुता और देखभाल से पेश आए। उन्होंने न केवल मेरे घावों को ठीक किया, बल्कि मुझे यह विश्वास दिलाने की शक्ति दी कि मैं ठीक हो सकती हूं। मैं उनकी आभारी हूं। गोली लगने से घायल हुए बंटी गुप्ता (30) ने कहा जब मैं आया, तो मेरी हालत बहुत गंभीर थी। स्टाफ ने मेरे साथ परिवार जैसा व्यवहार किया। उनका समर्पण और करुणा असाधारण रही है और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि टीम के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण थे। हमारे घायलों को ठीक होते देखना सबसे बड़ा पुरस्कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed