{"_id":"65c94da6597d4c7e510535b4","slug":"health-news-jammu-news-c-10-jam1008-300770-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स जम्मू में होगा दर्द व पैलेटिव देखभाल पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स जम्मू में होगा दर्द व पैलेटिव देखभाल पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
जम्मू-कश्मीर करेगा पहले सम्मेलन की मेजबानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर अगले वर्ष दर्द और पैलेटिव देखभाल के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैलेटिव केयर जम्मू-कश्मीर चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. रोहित लाहौरी ने बताया कि एम्स विजयपुर (जम्मू) में चार दिवसीय सम्मेलन स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगा। सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिनिधियों सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी मेंबर भाग लेंगे। इसमें डॉक्टर, नर्स, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक शामिल हैं, जो दर्द और पैलेटिव देखभाल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पैलेटिव केयर को एक ऐसे दृष्टिकोण के रूप में परिभाषित करता है, जो रोगियों-वयस्कों, बच्चों और उनके परिजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है, जो जीवन-घातक बीमारी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह दर्द और अन्य समस्याओं, चाहे वह शारीरिक, मनोसामाजिक या आध्यात्मिक हो, शीघ्र पहचान, मूल्यांकन और उपचार के माध्यम से पीड़ा को रोकता है और राहत देता है।