फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: गांधीनगर अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन प्रदान की

विज्ञापन
health news
पावर ग्रिड के अधिकारी 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन को स्वास्थ्य अधिकारियों को सुपुर्द करते हुए  
जम्मू। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की ओर से गांधी नगर अस्पताल के लिए स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, जम्मू को सीएसआर के तहत एक 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन प्रदान की गई है। करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस मशीन के स्थापित होने से अस्पताल में रोगी देखभाल को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

तरुण बाजाज, कार्यपालक निदेशक, पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-II और जसबीर सिंह, कार्यपालक निदेशक, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) केंद्रीय कार्यालय, पावरग्रिड ने डॉ. अब्दुल हमीद जरगर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू को सीटी स्कैन मशीन सुपुर्द की। इस दौरान पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी और डॉ. हहबख्श सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जम्मू आदि मौजूद रहे। पावरग्रिड का यह सीएसआर प्रयास जम्मू डिवीजन में मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देगा। सीएसआर गतिविधियों के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र पावरग्रिड के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। पिछले तीन वर्षों के दौरान पावरग्रिड ने जम्मू प्रांत में 31 करोड़ रुपये की राशि वाली कई सीएसआर पहलों को अपनाया है। पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र- II का मुख्यालय जम्मू में है और इसकी ट्रांसमिशन प्रणाली पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed