फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: एम्स में पहली बार कैंसर रिकंस्ट्रक्शन की सफल सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन

विज्ञापन
health news
डॉक्टरों ने कैंसर ग्रस्त हिस्सा निकाला, फिर मरीज का चेहरा और मुंह दोबारा तैयार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
जम्मू। एम्स विजयपुर के डॉक्टरों ने पहली बार माइक्रोवास्कुलर ऑन्को-रिकंस्ट्रक्शन की सफल सर्जरी की है। मुंह के कैंसर की अंतिम स्टेज से पीड़ित कठुआ जिले के बुद्धि गांव की 60 वर्षीय महिला की सर्जरी हुई। इसमें कैंसर ग्रस्त हिस्सा (दाहिना गाल, तालू और जबड़ा) निकाला। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज का चेहरा और मुंह दोबारा तैयार किया। इसके लिए हाथ की त्वचा और पतली रक्त वाहिकाओं को लेकर माइक्रोस्कोप की मदद से चेहरे की नसों से जोड़ा गया। इस तरह की नाजुक प्रक्रिया देश के कुछ बड़े अस्पतालों में ही संभव होती है।
यह जटिल सर्जरी डॉ. पारस खन्ना, डॉ. राहुल गोरका, डॉ. शावी रायू और डॉ. अमनजोत कौर की टीम ने की। डॉ. सुनना गुप्ता के नेतृत्व में एनेस्थीसिया और आईसीयू टीम ने मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित की। सर्जरी के बाद मरीज को अस्पताल से छूटी दी गई। एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सफलता डॉक्टरों की मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा, अब जम्मू-कश्मीर के मरीजों को ऐसी जटिल सर्जरी के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। यह उपलब्धि प्रदेश में कैंसर उपचार को नई दिशा देगी और मरीजों को नई उम्मीद देगी।
विज्ञापन

---
क्या है कैंसर रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी
कैंसर हटाने के बाद जब शरीर का कोई हिस्सा (जैसे चेहरा, जबड़ा या हाथ) खराब हो जाता है, तो उसे फिर से सामान्य आकार और कार्य देने के लिए यह सर्जरी की जाती है। डॉक्टर शरीर के किसी दूसरे हिस्से से त्वचा और नसें लेकर प्रभावित भाग में लगाते हैं। इससे मरीज का चेहरा सामान्य दिखता है और बोलने, खाने व निगलने की क्षमता फिर से लौट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed