फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news, dengue news

Jammu News: शहर के कई इलाके हाॅटस्पाॅट बने, बढ़ रहा डेंगू का डंक

विज्ञापन
health news, dengue news
जम्मू में 600 तक मामले मिल चुके, बारिश के बाद लारवा बनने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मच्छरों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। शहर के बठिंडी, गांधीनगर, शक्तिनगर जैसे इलाके हाॅटस्पाॅट बन चुके हैं। इन इलाकों में 20 से 25 तक डेंगू के मामले मिल चुके हैं। शहर के लगभग वार्डों में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अक्तूबर में डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका है।

नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 74 में बठिंडी में 24 से अधिक डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इसी तरह वार्ड 20 में गांधीनगर और वार्ड 29 के शक्तिनगर में 20-20 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा वार्ड 21 गांधीनगर में 17, वार्ड 24, 16, वार्ड 43, वार्ड 50 छन्नी हिम्मत, वार्ड 62 रूप नगर में 10-10, वार्ड 28 के शक्तिनगर में 15, वार्ड 53 त्रिकुटा नगर में 14, वार्ड 73 सतवारी में 12 मामले मिल चुके हैं। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में डेंगू की समस्या बढ़ रही है। शहरी इलाकों में मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। नगर निगम के फाॅगिंग अभियान के बावजूद लगभग सभी वार्डों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं। प्रदेश में अब तक मिले 1300 से अधिक मामलों में 600 के करीब जम्मू जिला से ही हैं। स्टेट मलेरियाजिस्ट डाॅ. डीजे रैना के अनुसार डेंगू पर फिलहाल नियंत्रण है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कम मामले मिल रहे हैं, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है। फागिंग अभियान जारी है। नवंबर में ठंड बढ़ने पर डेंगू के मामलों में गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed