{"_id":"64efada885a0c9fb6e05f7b6","slug":"health-news-dengue-jammu-news-c-10-jam1008-192426-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Jammu: बच्चों पर हावी हो रहा डेंगू का डंक, अभिभावक रखें खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Jammu: बच्चों पर हावी हो रहा डेंगू का डंक, अभिभावक रखें खास ख्याल
Thu, 31 Aug 2023 04:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 04:57 PM IST
सार
प्रदेश भर में डेंगू के 34 नए मामले मिले, जिसमें जम्मू जिले से ही 23 मामले हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से डेंगू के मामले मिलने से लारवा और मच्छरों के सफाए के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। अब तक डेंगू से एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल बुखार के साथ डेंगू से बच्चों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। डाॅक्टरों के अनुसार शारीरिक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे तेजी से रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के साथ डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जम्मू शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में वायरल बुखार के साथ डेंगू के पीड़ितों का पहुंचना जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में कई बच्चों को भर्ती किया गया है। बुधवार को प्रदेश भर में डेंगू के 34 नए मामले मिले, जिसमें जम्मू जिले से ही 23 मामले हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से डेंगू के मामले मिलने से लारवा और मच्छरों के सफाए के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। अब तक डेंगू से एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएमओ जम्मू डाॅ. जेपी सिंह का कहना है कि डेंगू को लेकर खासतौर पर शारीरिक क्षमता से कमजोर लोगों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। इस समय वायरल बुखार के साथ डेंगू भी चल रहा है। जिसके सामान्य तौर पर बुखार से संबंधित लक्षण होते हैं। इसमें पीड़ितों को नियमित पर्याप्त तरल पदार्थ देते रहना चाहिए, ताकि उनके शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा सामान्य बनी रहे।
विज्ञापन
अब तक प्रदेश में 338 डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जिसमें 72 प्रतिशत (243) मामले जिला जम्मू से हैं और इनमें अधिकांश मामले शहरी इलाकों से संबंधित हैं। इसके अलावा बुधवार को सांबा में नौ और कठुआ में दो डेंगू के मामले मिले हैं।