फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

प्रशासन ने खानपान की दुकानें बंद कराई

विज्ञापन
health
अखनूर में बाजार का निरीक्षण करते एसडीएम व पुलिए अधिकारी।
अखनूर। कोरोना वायरस पर प्रशासन ने कस्बे के विभिन्न बाजारों में ढाबे, हलवाई सहित खाने वाले रेहड़ियों, चाय की दुकानें बंद कराई। प्रशासन ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। सोमवार को एसडीएम गोपाल सिंह के निर्देश पर टीम ने बाजार में दौरा करके ढाबे, हलवाई, चाय और खाने वाली रेहडियों को बंद कराया। टीम में तहसीलदार अमित कुमार और थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा भी शामिल रहे। टीम ने बस अड्डा में रेहड़ियों और हलवाई की दुकानें बंद कराई। इसके बाद मेन चौक, राजा बाजार, निर्दोष चौक, सुंगल मोड़ पर दुकानें बंद कराई। क ई दुकानदारों को चेतावनी भी दी और निर्देश दिए कि ज्यादा भीड़ न होने दें। किसी भी संदिग्ध मरीज की जानकारी पर तुरंत ही उपचार कराया जाए। दूसरी ओर लोगों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कोरोना वायरस के मध्य कस्बे में ढाबे, हलवाई सहित खाने के रेहड़ियों को बंद कराया है जो 31 मार्च तक प्रतिबंध जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

19 मार्च को होने वाला नेत्र जांच शिविर रद्द
अखनूर। कोरोना वायरस की वजह से बने खौफ से गांव ढाब दित्ता झिरी बाबा जित्तो में 19 मार्च को आयोजित होने वाला निशुल्क नेत्र जांच शिविर रद्द कर दिया गया है। आयोजक सतपाल सराफ ने बताया कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। शिविर की अगली तिथि बाद में तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

फोटो
म्यूनिसिपल कमेटी ने बांटे मास्क और सेनिटाइजर
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी ने कोरोना वायरस के चलते मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए। चेयरमैन पूरन चंद ने पार्षदों, सफाई कर्मचारियों और पुलिस इसे वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह वायरस दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार और प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। इस मौके पर एसडीपीओ सुनील केसर, राजेश जसरोटिया मुख्य तौर पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
बिश्नाह में बस स्टैंड में कराया छिड़काव
बिश्नाह। नगर पालिका की तरफ से कस्बे में सोमवार को कोरोना वायरस के बचाव के लिए मुख्य बाजार मुख्य बस स्टैंड में दवाई का छिड़काव कराया गया। चेयरमैन राजन शर्मा, पार्षद कुलबीर सिंह लंगेह मौजूद रहे। चेयरमैन ने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का असर देखा जा रहा है, इससे बचने के लिए हमें पूरी एहतियात बरतनी होगी। संवाद
बाजार में खानपान का सामान मिलना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में ढाबे-रेस्टोरेंट व खानपान के सामान की दुुकानें कोरोना वायरस के चलते प्रशासन ने बंद करा दी है। ऐसे में लोगों को खानपान का सामान मिलना मुश्किल हो गया है। फास्ट फूड की दूकानों व सड़क किनारे लगे स्टाल भी पुलिस ने बंद करा दिए हैं। कई स्थानों पर समोसे, चने आदि की रेहड़ियां भी बंद कराई गई हैं।
कई दुकानदारों व रेहड़ियां आदि लगाने वाले लोगों ने रुटीन के मुताबिक समान बना कर रखा था, लेकिन प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के चलते इन लोगों को सोमवार को अपना कारोबार बंद करना पड़ा। हालत यह है कि अब सुबह पार्क आदि में सैर करने वालों की संख्या भी कम होने पर लोग घरों में रहना ही बेहतर समझ रहे हैं। आरएस पुरा व मीरां साहिब में भी अब पहले की तरह लोगों की चहल-पहल नहीं दिख रही। खाने पीने की दुकानों आदि के बंद होने पर रोजगार पर प्रभाव पड़ने से लोगों में चिंतित है। बाजार में नान की दुकान चला रहे सुभाष डोगरा ने कहा कि रुटीन के मुताबिक आज भी दुकान के लिए चने व सब्जी आदि बनाई, लेकिन अगर इसी प्रकार हालत बने रहे तो दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
-----
उपजिला अस्पताज में मास्क नहीं
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में मास्क नहीं होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को बाजार से मास्क खरीदने पड़ रहे हैं। उपजिला अस्पताल के स्टाक में मास्क नहीं होने पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर व सब सेंटरों में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी कहां से मास्क प्राप्त करें। सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले उपजिला अस्पताल में 200 मास्क भेजे गए, जिन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहले ही डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को वितरित कर दिए गए। आरएस पुरा सदर बाजार के उपप्रधान सन्नी महाजन ने कहा कि अगर सरकारी अस्पताल में ही मास्क उपलब्ध नहीं होंगे तो यहां पर किसी संदिग्ध रोगी का उपचार कैसे होगा। उन्होंने सरकार से कारगर कदम उठाऐ जाने की मांग की ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके।
----
दुकानों में सेनिटाइजर की गुणवत्ता जांची
आरएस पुरा। एसडीएम रामलाल शर्मा के निर्देश पर सुचेतगढ तहसीलदार गंदीप कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कस्बे के बाजार में मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानों पर पहुंच मास्क की कीमतों व सेनिटाइजर की गुणवत्ता की जांच की। तहसीलदार ने मेडिकल स्टोर चला रहे दुकानदारों को बेहतर गुणवत्ता का सेनिटाइजर बेचनेे लिए कहा। उन्होंने कहा कि मास्क की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
फोटो
रामपुर गांव में चलाया सफाई अभियान
विजयपुर। सामाजिक संस्था उमंग एक नई सोच ने रामपुर में सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने लोगों को बताया कि घरों के आसपास हमेशा सफाई रखें। पॉलीथिन बंद के अभियान को सफल बनाने में हर किसी को सहयोग करना चाहिए, क्योंकि जुर्माना देना कोई विकल्प नहीं है। इससे अच्छा है कि क्यों न अपनी कुछ आदतों में सुधार लाकर इस अभियान को पूरी तौर से सफल बना दें। संवाद
पार्षदों को भी किया जागरूक
सांबा। जिला प्रशासन ने नगर परिषद के सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि एसीआर कुलभूषण खजूरिया थे। बीएमओ डॉ. श्वेता भगत, नगर परिषद के चेयरमैन पवन कोहली व उप चेयरमैन कुमेर सिंह व ईओ अजय सांगड़ा सहित विभाग के कर्मी विशेष रूप से मौजूद रहे। कहा गया कि वार्ड के लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के बारे में जागरूक करें व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करें। संवाद
नपा अध्यक्ष ने दुकानदारों को मास्क बांटे
अरनिया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने पार्षदों के साथ कस्बे के दुकानदारों को मास्क वितरित किए। कहा कोरोना वायरस पूरे विश्व में फैल चुका है, मगर हमारा राज्य प्रशासन सतर्क होकर नजर रखे है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर ईओ और पार्षद मौजूद थे। संवाद

उपायुक्त ने कोरोना के संबंध में एडवाईजरी जारी की
सांबा। कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ से आम लोगों में डर है। बाजारों में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। वाहनों में भीड़ भी कम होती जा रही है। जरूरी काम व नौकरीपेशा लोग ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों को एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने जिला मुख्यालय नंदनी में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि वह हर थोडे़ समय बाद अपने हाथ साबुन से साफ करें। सेनिटाइजर साथ रखें। अधिक भीड़ न जमा होने दें। जब भी कोई फाइल लेकर आता है उसे देखने के बाद हाथों को साबुन से साफ करें। मास्क पहन कर रखें। कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में भी अधिक लोगों को एक साथ आने से मना करें। इस अवसर पर सीपीओ सुखलीन कौर, एडीसी विकास गुप्ता, एसीआर कुलभूषण खजूरिया आदि भी उनके साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed