फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,jammu news

अब कोट भलवाल में मिलेगी सर्जरी और प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
health,jammu news
कोट भलवाल में बनाया गया उपजिला अस्पताल।
जम्मू। अब कोट भलवाल के लोगों को सर्जरी और प्रसव मामलों में जम्मू के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें जल्द आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल कोट भलवाल में मिलेगा। इस 100 बिस्तर वाले उपजिला अस्पताल में क्षेत्र की डेढ़ लाख आबादी को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जल्द अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में पीएचसी स्तर के कोट भलवाल चिकित्सा केंद्र से लोगों को सर्जरी आदि के लिए जम्मू के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय की बर्बादी के साथ आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। लेकिन नए उपजिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस दो मंजिला अस्पताल में मरीजों और स्टाफ की सहूलियत के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं। अस्पताल में इंडोर आईपीडी के साथ ओपीडी सेवा शुरू होगी। अस्पताल की नई लेबोरेटरी में सभी तरह से सामान्य टेस्ट किए जाएंगे। गायनी और सर्जरी के लिए दो आपरेशन थियेटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में एक माइनर ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया है, जो आपात मामलों को देखेगा। प्रसव मामलों के लिए नवनिर्मित लेबर रूम तैयार किया जा रहा है। सर्जरी के लिए अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किया गया है, जिसमें जरूरत के मुताबिक ब्लड यूनिट रखे जाएंगे। इसमें मदर बैंक गांधीनगर आदि से ब्लड का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बिजली बंद होने पर भी प्रभावित नहीं होंगी सेवाएं
अस्पताल में वेस्ट के सुचारु प्रबंधन के लिए आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। बिजली बंद होने पर भी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। अस्पताल में मजबूत पावर बैक सिस्टम के लिए आधुनिक जनरेटर स्थापित किया गया है। अस्पताल अंब घरोटा, गोर, मिश्रीवाला, बनतालाब, कोट आदि क्षेत्र की आबादी को कवर करेगा।

---------
अस्पताल का जल्द उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन करना प्रस्तावित है। इस अस्पताल के शुरू होने से शहरी अस्पतालों पर मरीजों का लोड कम होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
डॉ. जेपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed