फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी 100 फीसदी बहाल

विज्ञापन
health
जम्मू। सोमवार दोपहर के 12 बज रहे थे। संभाग के सबसे बड़े गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल की ओपीडी में 10 माह बाद फिर पर्ची के लिए मरीजों और तिमारदारों की कतार लगी रही। चेहरों पर राहत भी दिख रही थी। हो भी क्यों न, जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में 10 माह बाद सोमवार से 100 फीसदी ओपीडी बहाल हो गई। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण फोन अप्वाइंटमेंट पर 40 फीसदी मरीज ही ओपीडी में देखे जा रहे थे। अब सभी यूनिटों में पूरे कार्य समय में सैकड़ों मरीजों का चेकअप शुरू हो गया है। ओपीडी पूरी तरह से बहाल होने पर दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इससे आईपीडी (इंडोर पेशेंट डोर) और सामान्य सर्जरी का भी विस्तार होगा। हालांकि सोमवार को अस्पतालों में मौसम खराब रहने के चलते ज्यादा भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए पर्ची लेने को कतार में लगे तालाब तिल्लों के विश्वबंधु ने कहा कि कोरोना काल में जीएमसी अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रभावित रही। इस वजह से निजी डॉक्टर मोटी फीस ले रहे थे, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी। अब यहां कैसी व्यवस्था है। यह डॉक्टर को दिखाने के बाद ही पता चलेगा। बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी रह चुके विश्वबंधु ने कहा कि ओपीडी सेवा को तो कभी भी बंद नहीं किया जाना चाहिए। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। नरवाल के शौकत अली ने कहा कि शुक्र है, जीएमसी की ओपीडी पूरी तरह बहाल हो गई। ओपीडी का लाभ समाज का जरूरतमंद तबका उठाता हैं। कोरोना के चलते करीब 10 माह इस सेवा से वंचित रहे। लोग इधर-उधर उपचार करवाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

डोडा जिले की पुष्पा देवी अपने बच्चे के साथ अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। अब ओपीडी बहाल हुई तो डॉक्टर को दिखाने आ गई। ओपीडी सेवा बंद रहने के दौरान काफी समस्या पेश आई। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि ओपीडी के पूरी तरह से बहाल होने पर अधिक संख्या में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा देखभाल मिल सकेगी। एसोसिएटेड अस्पतालों में सामान्य सर्जरी का भी विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के काउंटर पर नजर आए पुरुष
खराब मौसम के चलते और ओपीडी सेवा बहाल होने की जानकारी सभी लोगों को न होने की वजह से पहले दिन ओपीडी में पर्ची काउंटर में ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। आलम तो यह रहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित काउंटर पर पुरुष पर्ची लेते नजर आए। भीड़ कम होने से किसी ने इसका विरोध भी नहीं किया।

इन यूनिटों में बहाल हुई ओपीडी
जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पतालों में एसएमजीएस, सुपर स्पेशियलिटी और साइकाइटरी अस्पताल शामिल हैं। सर्जरी, मेडिसिन, आर्थो, साइकाइटरी, गायनी, ईएनटी, त्वचा, कॉर्डियो, न्यूरो, नेफरोलाजी आदि विभागों की ओपीडी शुरू की गई है। कोरोना महामारी के कारण इन यूनिटों में वर्तमान में सीमित मरीजों को ही देखा जा रहा था। इनमें कॉर्डियो, त्वचा, ईएनटी, गायनी, मेडिसन, सर्जरी यूनिटों की ओपीडी में रोजाना हजारों मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed