फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,facilities,jammu news

31 तक जीएमसी में 100 बेड के इमरजेंसी ब्लॉक का काम हो पूरा

विज्ञापन
health,facilities,jammu news
जम्मू। जीएमसी जम्मू में 100 बेड की क्षमता वाले नए इमरजेंसी ब्लॉक का काम 31 मई तक पूरा किया जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने शनिवार को निर्माणाधीन स्थल का दौरा करते हुए अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान जीएमसी की प्रिंसिपल डा.ॅ शशि सूदन, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसी, एचओडी, एनेस्थीसिया के अलावा संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन इमारत में हर ब्लॉक का जायजा लिया और कार्य से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल कीं। संभागीय आयुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निकट समन्वय में काम करने और नए ब्लॉक को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया। काम की गति में तेजी लाना और परियोजना के निर्धारित समय के भीतर पूरा होने से मौजूदा आईसीयू बेड क्षमता को कोविड रोगियों के सफल प्रबंधन के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने जेपीडीसीएल को ब्लॉक के लिए एक स्वतंत्र ट्रांसफार्मर की स्थापना करने के लिए कहा। लिफ्ट सिस्टम पर काम में देरी का कड़ा संज्ञान लिया और यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग को जल्द से जल्द काम शुरू करने के साथ लिफ्ट प्रणाली के कामकाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
डबल शिफ्ट लगा नए ब्लॉक के लिए ऑक्सीजन
उत्पादन संयंत्र को चालू करें इंजीनियर
नए आपातकालीन ब्लॉक के लिए समर्पित 2400 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को चालू करने के लिए इंजीनियरों को डबल शिफ्ट में काम करने के लिए कहा है। मंडलायुक्त ने जीएमसीएच में (आईसीयू बेड) की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि जीएमसी में कोविड संक्रमित रोगियों के लिए वार्ड-4 और 5 को समर्पित करके बिस्तर की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed