{"_id":"60fc7d438ebc3e586f19a8cf","slug":"health-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu2401487114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत योजना का लाभार्थी बनने के लिए करवाएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत योजना का लाभार्थी बनने के लिए करवाएं पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला प्रशासन की ओर से पीएमजेएवाई सेहत योजना के लिए कार्ड बनाने को 26 जुलाई से शहर में साप्ताहिक पंजीकरण शिविर शुरू किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के अधीन 75 वार्डों में रोटेशन स्तर पर 20 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को पंजीकरण के लिए अपने साथ आधार और राशन कार्ड लाना होगा। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लगेगा। पहले चरण में जम्मू और बाहू तहसील के लिए सोमवार और मंगलवार का शेड्यूल जारी किया गया है।
शेड्यूल के मुताबिक सोमवार को पार्क निकट कूचा नार सिंह, पंजतीर्थी, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुल्लाका मोहल्ला, लक्ष्मी नारायण मंदिर ढक्की सराजां जम्मू, गुरमत कन्या पाठशाला फत्तू चौगान जम्मू, पीपुल चौक के निकट दरपत्तियां मोहल्ला (डीसी कार्यालय के निकट) शिविर लगेगा। मंगलवार को सनातन धर्म सभा स्कूल न्यू रिहाड़ी, वार्ड कार्यालय जंबू लोचन के विपरीत, राधाकृष्ण मंदिर रानी पार्क, मकान नंबर-91 मल्होत्रा गली, कृष्णा नगर कार्यालय शहीद भगत सिंह पार्क के निकट शिविर लगेंगे। इसके अलावा सोमवार को ही वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि कॉलोनी गांधीनगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर और मंगलवार को मकान नंबर-1298 गली नंबर-8, सेक्टर-6 नानक नगर, गुरुद्वारा संत पुरा सेक्टर-7 नानक नगर, अर्बन हेल्थ सेंटर बाहू, राजकीय मिडिल स्कूल गोरखा नगर, कम्युनिटी हॉल मलिक मार्केट और पंच मंदिर सेक्टर-2 छन्नी हिम्मत में शिविर लगेगा।