{"_id":"9b822db78b783e8fbd093105469380e1","slug":"health-dept-worried-of-mosquitoes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ गया मच्छरों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ गया मच्छरों का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Apr 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
रियासत में बेमौसम बारिश ने मच्छरों को लेकर स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र से चार सदस्यीय टीम जम्मू और उधमपुर जिले के संभावित क्षेत्रों का सर्वे करने पहुंची है। इसमें बेमौसम बारिश के बाद मलेरिया और डेंगू की मौजूदगी पर गहनता से सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू ने वर्ष 2013 में संभाग के कई जिलों में अपना प्रकोप दिखाया था। केंद्रीय टीम अखनूर, कोट भलवाल, आरएस पुरा सहित जम्मू जिले के अन्य क्षेत्रों के अलावा उधमपुर जिले का सर्वे करेगी। इसमें उन जगहों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहां मच्छरों के पनपने की आशंका है।
विज्ञापन
जम्मू जिला भी मच्छरों से प्रभावित रहा है। इसमें अखनूर बेल्ट में मलेरिया और डेंगू कई बार दस्तक दे चुका है। बेमौसम बारिश ने मच्छरों के खिलाफ दोबारा तैयारी करने पर मजबूर कर दिया है। अभी जुलाई में मानसून का आना बाकी है। इस माह के शुरू में ही अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था। इसमें सांबा, कठुआ, जम्मू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। अनाधिकारिक तौर पर कई लोगों की डेंगू से मौत हुई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डा. रोबेंद्र शर्मा के अनुसार केंद्रीय टीम सर्वे की रिपोर्ट देगी।
विभाग की ओर से पहले ही बेमौसम बारिश को देखते हुए एंटी लारवा सप्रे के अलावा मच्छरों को खत्म करने के लिए अन्य दूसरे सभी उपाय किए गए हैं।