फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health chekup camp

जम्मू: खानपान में पौष्टिक आहार को महत्व दें

विज्ञापन
health chekup camp
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा की तहसील खड़ाह बल्ली के गांव मज्जाम में मंगलवार को इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड एकल अभियान के अंतर्गत चलने वाली आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी कि वह खानपान में पौष्टिक आहार को महत्व दें। इसके अलावा सुबह की सैर करने के साथ ही कुछ न कुछ व्यायाम जरूर करें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा। डॉक्टरों ने कहा कि ग्रामीणों को खेतीबाड़ी का काम करना चाहिए, क्योंकि उससे हर प्रकार का अनाज व सब्जियां तैयार हो सकती हैं, और हम सबको ताजी सब्जी खाने को मिलेगी। फूल फल के पेड़ पौधे लगाने चाहिए, जिससे हमारे गांव में उत्पादन अच्छा हो, दूसरा हम बीमारियों से बच सकें। शिविर में दिल्ली से डॉक्टर हरीश आनंद ने शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर सुरेश शर्मा, विजय कुमार, करनैल सिंह, सोनू शर्मा, रजनी ,कुलवीर, अक्षय कुमार, रंजीत दास, यशपाल, देवराज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed