{"_id":"64cffc0ffadadca5560d71d5","slug":"health-check-up-camp-jammu-news-c-10-1-jam1026-176551-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव की महिलाओं में हृदय रोग का खतरा अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव की महिलाओं में हृदय रोग का खतरा अधिक
Mon, 07 Aug 2023 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कांगरेल गांव में लगाया जांच शिविर, डॉ. सुशील ने किया चेकअप
- महिलाओं को किया जागरूक, पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी
जम्मू। तहसील भलवाल के कांगरेल गांव के शिव मंदिर परिसर में एक दिवसीय हृदय जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय मेडिकल काॅलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुशील शर्मा ने मरीजों की जांच की। इस दौरान विशेष रूप से कम उम्र की महिलाओं के हृदय संबंधी मामलों में उन्हें जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान डॉ. सुशील ने कहा कि हृदय रोग (सीवीडी) ग्रामीण महिलाओं की मृत्यु का प्रमुख कारण है। उन्होंने शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने और पोषण में सुधार करने पर जोर दिया। शहरी महिलाओं की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में हृदय रोग का खतरा अधिक होता है। उनमें मोटापा होने की संभावना अधिक होती है। शोध से पता चला है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर देखभाल और पौष्टिक आहार की कमी रहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि चार्ट बनाकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखरेख करनी चाहिए। इस अवसर पर सरपंच डॉ. शालू शर्मा, पंच सुभाष चंदर, राजन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सनी जाट, गगनदीप सिंह, डॉ. नासिर अली चौधरी, डॉ. यशवंत शर्मा, राघव राजपूत, कमल शर्मा, राजकुमार, मुकेश कुमार, राजिंदर सिंह राहुल शर्मा, फैसल राशिद, मूसा मुश्ताक मौजूद रहे।