ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत मट्टू के सरकारी हाई स्कूल दत्याल-दानपुर में मंगलवार को आयुर्वेदिक औषधि उपचार शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में पहुंचे लोगों को औषधियां दी गईं। सेहत संबंधी टिप्स बताए गए।
सरपंच स्वर्ण सिंह मनहास, पंच ज्योति शर्मा, गणेश शर्मा एवं संसार चंद ने बताया कि शिविर को लेकर हम टीम के बहुत आभारी हैं। हमारी इन लोगों से अपील है कि आने वाले समय में भी यहां के लोगों की सुध ली जाती रहे। आयुर्वेदिक टीम के लोगों ने बताया कि सरपंच का शिविर आयोजन में काफी सहयोग रहा। उन्होंने हमें यहां आने का मौका दिया। संवाद