फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Havan on Lord Parshuram Jayanti and Akshaya Tritiya

भगवान परशुराम जयंती तथा अक्षय तृतीया पर हवन

विज्ञापन
Havan on Lord Parshuram Jayanti and Akshaya Tritiya
आरएस पुरा। भगवान परशुराम जयंती तथा अक्षय तृतीया के मौके पर श्री राधा माधव ट्रस्ट ने श्री राधा कृष्ण मंदिर में हवन किया। इसमें संतों ने हिस्सा लेकर हवन में आहुतियां डाली। महंत राजेश बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में विद्वानों ने हिस्सा लिया और हवन में पूर्णाहुति डाली। बिट्टू ने सभी को भगवान परशुराम जयंती की मुबारकबाद देते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देशभर में बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए हैं लेकिन इस दिन संतों के निर्देशों पर हवन किया गया है। इस मौके पर मंडलेश्वर बलबीर शास्त्री ने विचार रखे और कहा कि सभी लोगों को अपने घरों में इस तरह से हवन करने चाहिए। मौके पर स्वामी हरिहरानंद, सूर्य प्रकाश पप्पू, दक्ष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर में आयोजन
अखनूर। चिनाब दरिया के चंदिया घाट पर स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव सादे समारोह में मनाया गया। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अशोक शास्त्री ने सुबह में मंदिर में हवन करके धर्म ध्वज फहराया। उपस्थित सदस्यों ने मंत्रोच्चारण करके कोविड महामारी की खात्मे की प्रार्थना की। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अशोक ने बताया कि अखनूर मंदिर की स्थापना 1998 में की गई थी। तब से हर वर्ष परशुराम जयंती धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर बब्बू शर्मा, रमन मिश्रा, राजेद्र शर्मा, बिंदु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed