फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Harsh dev singh quits Aam aadmi party to revive jammu kashmir panthers party

J&K: हर्ष देव सिंह ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- AAP के अपने हित, पैंथर्स पार्टी को करेंगे फिर मजबूत

Thu, 16 Feb 2023 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 05:44 PM IST
सार

हर्ष देव सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी को फिर से मजबूत करेंगे। एक साजिश के तहत प्रदेश में पैंथर्स पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई थी। 

विज्ञापन
Harsh dev singh quits Aam aadmi party to revive jammu kashmir panthers party
Harsh Dev Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी को फिर से मजबूत करने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, 'ये पार्टियां भाजपा के सामने बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इनके अपने हित हैं। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।' आगे उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और ऐसे में जनता को एक विकल्प चाहिए। जम्मू कश्मीर में पैंथर्स पार्टी का झंडा एकबार फिर बुलंद होगा।
विज्ञापन


भाजपा पर बरसे हर्ष देव सिंह
पूर्व मंत्री ने कहा, 'भाजपा बाबू लोगों के माध्यम से रात को कानून बनाती है और सुबह उन्हें लागू कर दिया जाता है। लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं। उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। रोज नया आदेश जारी हो जाते हैं।' उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। आए दिन भाजपा सरकार लोगों पर नए नए-नए कानून थोप रही है। लोगों पर अत्याचार हो रहा है और लोगों की सुनवाई के लिए कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'साजिश के तहत पैंथर्स पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई'
हर्ष देव सिंह ने कहा कि एक साजिश के तहत प्रदेश में पैंथर्स पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई। उनके पिता ने लोक सेवा की, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। प्रो भीम सिंह ने जनता के लिए बहुत काम किया है। कई बुजुर्गों और उनके साथियों पैंथर्स पार्टी के लिए कुर्बानियां दी हैं। लोगों को पैंथर्स पार्टी पर आज भी विश्वास है। जम्मू में वो पहली पार्टी थी जिससे चुनाव आयोग से मान्यता मिली थी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी ने चेयरमेन बनाया था, लेकिन उन्हें पद का लोभ नहीं है। वह लोगों के हित के लिए काम करना चाहते हैं। चाहें वोट कम मिले या ज्यादा मिले इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। वह पैंथर्स पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

Harsh dev singh quits Aam aadmi party to revive jammu kashmir panthers party
Jammu Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुए थे आम आदमी पार्टी में शामिल
हर्ष देव सिंह ने 7 मई 2022 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उन्हें अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पार्टी ने राज्य समन्वय समिति का चेयरमेन बनाया था। गुरुवार को उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी से पहले वह जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के चेयरमेन रह चुके हैं। 

रामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे
पैंथर्स पार्टी में हुए अंतर्कलह के चलते उन्होंने इससे इस्तीफा दे दिया था। पैंथर्स पार्टी में रहते हुए हर्ष देव सिंह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। 1996 में वह पहली बार विधायक बनकर जम्मू कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे। 2002 में कांग्रेस-पीडीपी सरकार में वह शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। प्रो भीम सिंह ने पैंथर्स पार्टी को 23 मार्च 1982 को गठन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed