{"_id":"6529b7fa604d4268dd0e65b4","slug":"hari-singh-park-programme-jammu-news-c-10-jam1008-222806-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हरि सिंह पार्क से गुलशन मैदान तक निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हरि सिंह पार्क से गुलशन मैदान तक निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेरी माटी मेेरा देश अभियान के तहत महाराजा हरि सिंह पार्क से गुलशन मैदान तक अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम और मेरी माटी मेरा देश के देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए गए।
तमाम वार्डों से लोग अमृत कलश यात्रा में शामिल हुए। उत्साह के साथ शुरू यात्रा का उद्देश्य वीरों के बलिदानों के अटूट समर्पण को याद करना था। गुलशन ग्राउंड में 75 वार्डों से प्राप्त अमृत कलश के साथ भारत का विशाल मानचित्र बनाया गया। स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने तिरंगे रंग की टोपी पहनकर शोभा बढ़ाई। मेयर राजेंद्र शर्मा, डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया, पार्षद, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, पुलिस कर्मी, जेएमसी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गुलशन मैदान स्थित ऑडिटोरियम में कलाकारों और छात्रों द्वारा देशभक्ति थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। मेयर ने देश की प्रगति में योगदान देने वाले शहीदों और विभूतियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी विरासत को संरक्षित करने में अभियान के महत्व पर जोर दिया।