फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hardeep Puri in Kathua: Jammu and Kashmir first stone pelting industry, now developing rapidly

कठुआ में हरदीप पुरी: जम्मू-कश्मीर पहले पथराव की इंडस्ट्री, अब कश्मीर समेत सभी जगहों का तेजी से हो रहा विकास

Mon, 19 Jun 2023 02:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 02:23 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि जल्द चुनाव होने से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में केंद्र की राशि में कटौती होगी लिहाजा जल्द चुनाव की जगह विकास पर ध्यान देना चाहिए। कठुआ में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

विज्ञापन
Hardeep Puri in Kathua: Jammu and Kashmir first stone pelting industry, now developing rapidly
कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : संवाद

विस्तार

पहले के जम्मू-कश्मीर और अब के जम्मू-कश्मीर में बदलाव आया है। पहले जम्मू-कश्मीर पथराव की इंडस्ट्री थी और अब यह विकास की इंडस्ट्री है। कानून व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर ध्यान देने से इनवेस्टमेंट भी आ रही है। अब यहां विकास में तेजी आई है। केंद्र सरकार की सहायता से जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है।

विज्ञापन


यह बातें कठुआ के बरनोटी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग नौ साल पहले 2014 में देश को टूटने वाली अर्थव्यवस्था में शामिल करते थे। उन्हें अब लोहा मानना पड़ रहा है। कहा कि पिछला एक दशक भारत का था और अगला एक दशक सात सौ करोड़ की अर्थ व्यवस्था से तैयार भारत का होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान बनी है। महामारी में 222 करोड़ वैक्सीन की डोज बनाई और विदेशों में भी बांटी। रूस यूक्रेन-युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं हस्तक्षेप कर 23 हजार बच्चों को सुरक्षित भारत वापस लाया। कहा कि 1947 से 2014 तक देश में 74 हवाई अड्डे थे और आज 74 और बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच साल में इनकी संख्या 220 हो जाएगी। पुरी ने कहा कि जल्द चुनाव होने से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की राशि में कटौती होगी लिहाजा जल्द चुनाव की जगह विकास पर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास पर संतोष जाहिर किया।

2024 के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कठुआ के बरनोटी में आयोजित भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल महारैली के साथ ही पार्टी ने 2024 के लिए चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। आम जनता तक सरकार की उपलब्धियों और लोक लुभावन नीतियों को लेकर जाने के लिए कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया है।

पार्टी की ओर से अपनी सोशल मीडिया टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव में लोगों के द्वार तक जाकर मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां बताने के लिए आह्वान किया गया है। दरअसल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जमीन तैयार करने में जुट गई है।

इसके तहत सरकार की ओर से पूरी कराई गई योजना का पूरा ब्यौरा तैयार कर जनता के बीच लाया गया है। रविवार को कठुआ के बरनोटी में महारैली के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा पिछले 9 वर्षों में सांसद के रूप में लाई गई प्रमुख परियोजनाओं को दर्शाने वाली एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इसकी प्रतियां कार्यकर्ताओं में भी बांटी गई। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मीट का भी आयोजन किया गया। 

भेदभाव नहीं करते पीएम, समान विकास में रखते हैं विश्वास : डॉ. जितेंद्र सिंह 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भेदभाव नहीं करते, वोट की राजनीति से ऊपर उठकर वे सबका समान विकास के मंत्र में विश्वास रखते हैं। मोदी सरकार के तहत ही यह संभव हो पाया है कि आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंच पाया है। उधमपुर, कठुआ, डोडा एक मात्र भारत का ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां तीन मेडिकल कॉलेज और अत्याधुनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे वाला एम्स है।

यह लोकसभा क्षेत्र बैंगनी क्रांति का जन्मस्थान है, जिसने जीन हजार से अधिक कृषि -प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप को जन्म दिया है। एफिल टॉवर से भी ऊंचा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग, सबसे लंबी सड़क सुरंग इसी निर्वाचन क्षेत्र में स्थित हैं। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र 

सिंह ने कठुआ के बरनोटी में आयोजित मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान कहीं। आगे उन्होंने कहा कि मंत्री ने कहा कि उन्होंने भी अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा में बिना भेदभाव के विकास किया है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण कीड़ियां गंडियाल पुल है।  



उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया। डॉ. सिंह ने कहा कि उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र देश के 550 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से भारत का सबसे विकसित निर्वाचन क्षेत्र है।  पिछले नौ वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जबरदस्त विकास देखा है। मंत्री ने क्षेत्र के कई विकास कार्य गिनाए। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed