फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Handwara expressed concern over the case

सेना की छवि खराब कर रहे राष्ट्र विरोधी

Thu, 14 Apr 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 14 Apr 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
Handwara expressed concern over the case
सत शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंं - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने हंदवाड़ा में चार लोगों की मौत पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा है कि पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र विरोधी तत्वों शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने और भारतीय सेना की छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे है। हंदवाड़ा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। सेना पर बलात्कार के गलत आरोप लगाकर भारतीय सेना की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले की तेजी से जांच पूरी कर आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा हैं कि न्याय सबके साथ होना चाहिए। सत शर्मा ने रक्षा मंत्री और उत्तरी सेना के कमांडर की ओर से डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के वादे की भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि लड़की के बयान के अनुसार इस मामले में दो स्थानीय युवा शामिल हैं। बयान के बाद उन युवकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि माहौल को शांत करने के बजाय वे तरह-तरह के ट्वीट जारी कर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed