Handwara Encounter: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना अध्यक्ष ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि आतंकी एक घर में लोगों को बंधक बनाए हुए हैं। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। सेना ने दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया। लेकिन इस दौरान दो सेना अधिकारी, सेना के दो जवान और जेके पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में अनुकरणीय साहस दिखाया और देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे और भारतीय सेना की सभी रैंकों ने हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ने और उन्हें खत्म करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए जवानों ने नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए सच्ची परंपरा और दृढ़ संकल्प का अनुकरण किया। कर्नल आशुतोष के नेतृत्व को लेकर कहा कि ऐसे कमांडिंग अधिकारी स्वयं से पहले देश सेवा के आदर्शों की गवाही देते हैं।
हम कर्नल आशुतोष शर्मा, एसएम मेजर अनुज सूद, नायक राकेश कुमार, लांस नायक दिनेश सिंह और एसआई शकील काजी को सलाम करते हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान सीओ 21-आरआर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन सहित पांच जवान शहीद हो गए हैं।