{"_id":"5e5d6e3c8ebc3eeb6878e123","slug":"hafd-naked-protest-of-khidmat-centre-workers-jammu-city-news-jmu205098750","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिदमत सेंटर संचालकों ने अर्धनग्न होकर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिदमत सेंटर संचालकों ने अर्धनग्न होकर निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्थायी नौकरी की मांग को लेकर पिछले 70 दिनों से धरना दे रहे जेएंडके बैंक के खिदमत सेंटर संचालकों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर सचिवालय के पास रैली निकाली। इस दौरान एक खिदमत सेंटर संचालक बेहोश हो गया। साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
इंद्रा चौक पर पहुंची रैली को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद खिदमत सेंटर संचालक चौक पर ही बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। खिदमत सेंटर एसोसिएशन के अध्यक्ष तहसीन हुसैन ने कहा कि तीन-चार दिन पहले हमें सूचना मिली थी कि एलजी प्रशासन की ओर से मामले को सुलझाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। लेकिन वह प्लान क्या है कि सी को पता नहीं है। सचिवालय में हमारी फाइलों को पता नहीं किस वजह से रोका गया है। खिदमत सेंटर संचालकों के पास बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं बचे हैं।
तहसीन ने बताया कि हमारे एक साथी को लास्ट स्टेज कैंसर है। उसकी तीन बच्चियां हैं। उनका क्या होगा। जेएंडके बैंक और प्रशासन की वजह से खिदमत सेंटर संचालकों का भविष्य बर्बाद हुआ है। तहसीन ने चेतावनी दी कि अगर तीन-चार दिनों में हमारी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कमेटी नहीं बनाई गई तो हम सचिवालय के अंदर बने पार्क में घुसकर धरना देंगे।