{"_id":"0b97e4a3204635fa7b02e297c51103a0","slug":"gurdwara-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मीरां साहिब
Updated Wed, 21 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के गांव सिंहपुरा में चोराें ने बीती रात एक और गुरुद्वारे का ताला तोड़ नकदी और कीमती सामान समेट लिए। वारदात सोमवार की रात रात हुई। दो दिन पहले भी चोराें ने दो धार्मिक स्थानों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
वारदात के दौरान चोरों ने गुरुद्वारे के पास के घर से साइकिल भी चोरी की। जानकारी मंगलवार सुबह संगत के आने पर हुई। गांव के पंच व युवा कांग्रेस आरएस पुरा ब्लाक प्रधान खुशवंत सिंह सहित अन्य लोगोें ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
गांव की पंचायत के सरपंच किशोर कुमार, सुरेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह का कहना है कि चोरों के आतंक से सभी दहशत में हैं। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को नहीं पकड़ पा रही। उन्होंने एसडीएम आरएस पुरा से चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन