{"_id":"67d226e3ea1ddc089101cba9","slug":"gun-license-scam-ministry-returns-proposal-for-prosecution-against-ias-officers-yash-neeraj-and-shahid-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन लाइसेंस घोटाला : आईएएस अधिकारी यशा, नीरज और शाहिद के खिलाफ अभियोजन का प्रस्ताव मंत्रालय ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन लाइसेंस घोटाला : आईएएस अधिकारी यशा, नीरज और शाहिद के खिलाफ अभियोजन का प्रस्ताव मंत्रालय ने लौटाया
Thu, 13 Mar 2025 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:59 AM IST
सार
गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दी है। मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को तीनों आईएएस अफसरों के खिलाफ एक हफ्ते के अंदर नए सिरे से प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
विस्तार
गन लाइसेंस घोटाले में आईएएस अफसर यशा मुद्गल, शाहिद इकवाल चौधरी और नीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने वापस कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दी है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को तीनों आईएएस अफसरों के खिलाफ एक हफ्ते के अंदर नए सिरे से प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव में एफआईआर की प्रमाणित प्रतियों के साथ डीवीडी, गवाहों के बयान, वसूली ज्ञापन, सारांश समेत जांच रिपोर्ट, मसौदा मंजूरी आदेश, आरोपी अधिकारी की ओर से बचाव का लिखित बयान और उनके तर्कों का खंडन करने के लिए जांच अधिकारी की विशिष्ट टिप्पणियां आदि संलग्न करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दी है।
विज्ञापन