फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gulam nabi azad

सत्ता में आए तो फिर लागू करेंगे रोशनी एक्ट : आजाद

विज्ञापन
gulam nabi azad
अखनूर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को अखनूर क्षेत्र के गड़खाल में जनसभा की। आजाद ने लोगों से वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह एक बार फिर जम्मू कश्मीर में रोशनी एक्ट को विधानसभा में सर्वसम्मति से पास करवाकर लागू करेंगे। जिन लोगों का जमीनों पर 20 साल से अधिक का कब्जा होगा उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह नौकरियों और जमीनों को लेकर भी कानून लाएंगे, जिसके तहत जम्मू कश्मीर की 90 फीसदी नौकरियों पर यहां के नौजवानों का हक होगा। यहां की जमीनों पर भी पहला हक जम्मू-कश्मीर के लोगों का रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को अखनूर क्षेत्र के गड़खाल में जनसभा का आयोजन स्थानीय नेता एवं पार्टी के जिला जम्मू नार्थ महासचिव रत्न लाल (रिटायर्ड कार्यकारी अभियंता) द्वारा किया गया। इसमें अखनूर विधानसभा के हजारों लोग मौजूद रहे। इस दौरान रत्न लाल ने गुलाम नबी आजाद को स्थानीय लोगों की परेशानियों से अवगत करवाते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग चिनाब नदी के बढ़ते जलस्तर से हो रहे भूमि कटाव और पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग अपनी ही जमीनों से रेत, बजरी लेने के लिए आज 3 से 4 हजार रुपये दे रहे हैं और अगर उनका कोई ट्रैक्टर पकड़ा जाता है तो 40-50 हजार का जुर्माना हो रहा है। उन्होंने आजाद से स्थानीय लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की। आजाद ने आश्वासन दिया कि उनकी जमीनों को चिनाब के बढ़ते बहाव में बहने नहीं दिया जाएगा। उनके पिछले कार्यकाल की तरह पूरे चिनाब दरिया पर क्रेट डाल कर तटबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम सरूरी ने जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालातों पर कहा कि आज यहां ठेकेदार बाहर के, मुंशी बाहर के और मजदूर तक बाहर से लाए जा रहे हैं। हमें हमारे संसाधनों के लिए हजारों रुपये देने पड़ रहे हैं। आज जम्मू कश्मीर में निर्माण सामग्री के दाम इतने बढ़ गए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी मकान बनाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मौजूदा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर भी सवाल उठाए। सरूरी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद के कार्यकाल में तीन तीन शिफ्टों में काम होते थे। दोनों प्रान्तों जम्मू और कश्मीर में समान विकास हुआ और किसी किस्म का कोई भ्रष्टाचार नही था।


आजाद के साथ उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री जीएम सरूरी, जम्मू प्रांत के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री एवं महासचिव आरएस चिब, महासचिव विनोद मिश्रा, महासचिव अनिता ठाकुर, जोनल अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी गुरु राम, सचिव सुनीता अरोड़ा समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। इनके अलावा पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक भगत, रिटायर्ड निदेशक हेमराज, गंगा सिंह चिब, सेवानिवृत्त कैप्टन बोध राज, विजय सिंह चिब, अशोक चिब, सतपाल शर्मा, कैप्टन गफूर, तरसेम, बच्चन लाल, इक़बाल, गिरधारी लाल, सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता मदन लाल बसन, सेवानिवृत्त डीएसपी मदन लाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed