{"_id":"5c44e0a1bdec222720372d4f","slug":"gujjars-and-bakerwals-are-being-targeted-under-the-nose-of-the-governor-says-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में गुज्जर-बक्करवालों को बनाया जा रहा निशाना, महबूबा ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में गुज्जर-बक्करवालों को बनाया जा रहा निशाना, महबूबा ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग
Mon, 21 Jan 2019 02:27 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुप्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि जम्मू में गुज्जर और बक्करवाल समुदायों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का राज्यपाल प्रशासन ने हल नहीं किया तो खतरनाक परिणाम होंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से राज्यपाल की नाक के ठीक नीचे जम्मू में गुज्जर और बक्करवालों को निशाना बनाया जा रहा है। राज्यपाल प्रशासन इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। पिछले साल उन्होंने इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाया था। दरअसल, अतिक्रमण के नाम पर गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोगों के कुछ मकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया था। राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि इन मकानों को खासतौर पर सर्दियों में नहीं छुआ जाएगा। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर और पशुओं की तस्करी के बहाने उन्हें सताया जा रहा है।
विज्ञापन
महबूबा ने यह भी आरोप लगाया कि जम्मू में रह रहे मुसलमानों को 1947 जैसी स्थिति की धमकी दी जा रही है, जब सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जम्मू में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो पिछले साल कठुआ में एक बक्करवाल बच्ची से हुए कथित बलात्कार जैसी घटना से लोगों के मन में डर की भावना डालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन