{"_id":"5fff57688ebc3e2efc2b5e8b","slug":"guchi-mashroom-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu226897728","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा की गुच्छी मशरूम को मिलेगा जीआई टैग, दुर्लभ और औषधीय गुणों से है भरपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा की गुच्छी मशरूम को मिलेगा जीआई टैग, दुर्लभ और औषधीय गुणों से है भरपूर
Thu, 14 Jan 2021 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
गुच्छी मशरूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में सबसे महंगे खाद्य पदार्थों में शुमार जम्मू संभाग के डोडा के गुच्छी मशरूम की जीआई टैंगिंग होगी। प्रदेश सरकार ने इस बेहद दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरे मशरूम को जीआई टैग दिलाने के लिए जीआई रजिस्ट्री चेन्नई में आवेदन कर दिया है। इसके लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। जीआई टैग मिलते ही डोडा गुच्छी मशरूम को दुनिया भर में खास पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी की पहल पर ग्रेट मिशन ग्रुप कंसलटेंसी पुणे ने जीआई टैग का आवेदन जमा करवाया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गुच्छी विश्व भर में सबसे महंगे खाद्य पदार्थों में शामिल है। डोडा गुच्छी मशरूम बेहद लोकप्रिय, स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग इसे ठंठू कहते हैं। उच्च पर्वतीय इलाकों के जंगलों में गुच्छी प्राकृतिक रूप से उगती है। सदियों से लोग जंगलों में जाकर गुच्छी मशरूम एकत्रित करते हैं, जिसे बाद में अच्छे दामों पर बेचा जाता है। बेहद लजीज और विशेष व्यंजन के रूप में गुच्छी की अलग पहचान है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी के अनुसार जीआई टैग डोडा गुच्छी मशरूम को विशेष सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि डोडा गुच्छी मशरूम से जुड़े किसानों और लोगाें की अर्थव्यवस्था पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। कंसलटेंसी ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. गणेश एस हिंगमायर ने कहा कि जीआई टैग की औपचारिकताओं को पूरा करने में विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र भद्रवाह का विशेष योगदान रहा है।