{"_id":"0252c50ab0a8f9053156b98ff2d8ce14","slug":"guards-protest-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए वन विभाग के गार्डों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन के लिए वन विभाग के गार्डों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 25 Aug 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग में बतौर गार्ड का कार्य कर रहे कर्मियों ने सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट किया। प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मियों ने जम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर फारेस्ट गार्ड इंप्लाइज यूनियन के जिला प्रधान प्रवेज अहमद लोन ने धरने पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से हम लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार से अपील करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक केवल भरोसा ही मिला है।
विज्ञापन
अपनी लंबित मांगों के बारे में जानकारी देते हुए लोन ने बताया कि सरकार उन्हें ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन, रिस्क अलाउंस देने के साथ साथ कैजुवल लेबर के तौर पर कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी करने के लिए कोई योजना बनाए। पिछले कई वर्षों से डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी द्वारा किसी भी कर्मचारी की प्रमोशन को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इससे कई कर्मचारी अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं। हर छह महीने बाद डीपीसी करने के बाद प्रमोशन देने की मांग करते हुए लोन ने कहा कि इससे विभाग में कार्य कर रहे कर्मियों को उनका अधिकार मिलेगा और साथ ही नई नियुक्ति के लिए पद रिक्त होंगे।
वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।