{"_id":"68b0c59e1458e26e1b0977ad","slug":"grid-station-cordoned-off-due-to-lack-of-electricity-supply-samba-news-c-274-1-rsp1001-102259-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली की आपूर्ति न होने पर ग्रिड स्टेशन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली की आपूर्ति न होने पर ग्रिड स्टेशन का घेराव
विज्ञापन
चक हासल रिसिविंग स्टेशन के अंतर्गत गांव रत्नाल, कोठें सैनियां, रेहाल, करेल, पंडोरिया, चक हासल, तरफ ब्राह्मणा के ग्रामीणों ने बुधवार देर रात लिलयाना ग्रिड स्टेशन का घेराव किया है। ग्रामीणों को उग्र होते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। इस मौके पर ग्रामीणों की ग्रिड स्टेशन के अंदर बिजली कर्मचारियों और पुलिस के साथ झड़प हुई।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दो दिन से क्षेत्र में बिजली गुल है। इसके चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी तक की किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी कारणवश बिजली को बंद रखा गया है। ग्रामीणों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए बिश्नाह के साथ चक हासल रिसिविंग स्टेशन को जोड़ा गया है। जिसके चलते क्षेत्र में बिजली की बहाली हुई है। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
क्षेत्र के जेई रिशपाल ने बताया की भारी बारिश के चलते सिहोड़ा लाइन में तकनीकी खराबी के चलते बिजली बाधित हुई है। फिलहाल के लिए अस्थाई तौर पर चक हासल रिसिविंग स्टेशन को बिश्नाह के साथ जोड़कर बिजली बहाल की गई है।