{"_id":"667b76f99ceb3ee1c706c046","slug":"grenade-found-in-rajori-jammu-news-c-10-jmu1038-388531-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी के पिंड नारिया में हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तानी करंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी के पिंड नारिया में हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तानी करंसी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चरा रहे बच्चों ने देखा ग्रेनेड
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी पुलिस थाने और चिंग्स पुलिस चौकी के अतंर्गत आते पिंड नारिया गांव में मंगलवार को एक हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तान करंसी का फटा नोट मिला। जानकारी के अनुसार पिंड नारिया में कुछ बच्चे पशु चरा रहे थे। उन्होंने झाड़ियों में एक ग्रेनेड पड़ा देखा।
उन्होंने तत्काल गांव के एक पूर्व सैनिक को सूचना दी। पूर्व सैनिक ने सेना को बताया और सेना ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल से हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, जहां से ग्रेनेड मिला उसके पास ही सेना को पाकिस्तान करंसी का फटा नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस और सेना का कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।