{"_id":"5fd056633b8e5850b87a778b","slug":"grenade-attack-terrorists-lobbed-grenade-in-pattan-baramulla-four-civilians-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बारामुला के पट्टन में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, छह नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बारामुला के पट्टन में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, छह नागरिक घायल
Wed, 09 Dec 2020 07:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
पट्टन में ग्रेनेड हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के सिंघपोरा गांव में आतंकियों ने बुधवार को सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड बीच बाजार में फट गया, जिससे मौके पर 6 स्थानीय लोग घायल हो गए, इनमें हंदवाड़ा की एक महिला भी शामिल है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। घटना स्थल पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुंचे और मौके का जायजा लिया। आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में संयुक्त ऑपरेशन भी चलाया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की शिनाख्त गुलाम मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रमजान, गुलजार अहमद खान पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन, मंजूर अहमद भट पुत्र गुलाम मोहम्मद भट, जुबैर अहमद डार पुत्र आशिक डार के तौर पर हुई है, ये सभी सिंघपोरा के रहने वाले हैं। अन्य दो घायलों में दूदिपोरा हंदवाड़ा की तबस्सुम पुत्री अब्दुल रहमान भट और उत्तर प्रदेश के फरमान अली शामिल हैं।
विज्ञापन