फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack on CRPF personnel at Pratap Park Lal Chowk in Srinagar

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में लाल चौक के पास ग्रेनेड हमला, दो नागरिक और दो जवान घायल

Sun, 02 Feb 2020 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack on CRPF personnel at Pratap Park Lal Chowk in Srinagar
ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल नागरिकों और जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए आतंकी लगातार नापाक हरकतें करने की फिराक में जुटे हुए हैं। वहीं सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी व उनके आका बौखालाए हुए हैं। स्थानीय लोगों और इलाके में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी ग्रेनेड हमले जैसी वारदतों को अंजाम देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 24 जनवरी को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हुआ था। वहीं आठ जवनवरी को श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed