{"_id":"5b576b9e4f1c1bab7d8b47ca","slug":"grenade-attack-on-army-camp-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्राल में सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्राल में सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
दक्षिणी कश्मीर के त्राल में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पंजू में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। हमला होते ही जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। एसएसपी अवंतीपोरा जाहिद मलिक ने बताया कि आतंकियों ने कैंप पर यूबीजीएल दागा, जो कैंप से दूर गिरकर फट गया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन