फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack in Kawdara area of old Srinagar Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एक घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 04 Jan 2020 02:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack in Kawdara area of old Srinagar Jammu Kashmir
ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर डाउनटाउन के कवदारा इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक किशोर घायल हो गया जबकि दो निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। दूसरी घटना में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर के दहशतगर्द को गिरफ्तार किया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पकड़े गए आतंकी को सुरक्षा बलों पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  

विज्ञापन


शनिवार को हुए पहली घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जवानों को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड सड़क किनारे गिरकर फट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक किशोर छर्रे लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इस बीच सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी ताकि आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। कुछ देर तक चले तलाशी अभियान में आतंकियों का कोई सुराग न मिलने पर कार्रवाई स्थगित कर दी गई। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जगह-जगह नाके पर वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा सुरक्षा बलों के ठिकानों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में सेना के लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा से सटे इलाकों में दौरे पर थी। इस दौरान यह धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे

वहीं 31 दिसंबर को पुंछ में एलओसी से सटे गांव बगयालदरा में माइन ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक की पहचान आरिफ हुसैन (19) पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई थी। युवक का दायां पैर काफी जख्मी हो चुका था, जिसे ऑपरेशन कर डॉक्टरों को काटना पड़ा।

घायल युवक के बड़े भाई मोहम्मद यूनिस ने बताया कि आरिफ करीब दस बजे घर से कुछ दूर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां पिछले दिनों हुई बारिश के साथ बहकर आई कोई माइन पड़ी हुई थी। जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ने लगा तो उसका पांव उस माइन पर पड़ गया और जोरदार धमाके में बुरी तरह घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। घटना का पता चलते ही जिला विकास आयुक्त राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों को सहायता के रूप में रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed