{"_id":"62fa6d08c338c4331a23f8e7","slug":"grenade-attack-by-terrorists-in-budgam-one-civilian-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: कश्मीर संभाग में आतंकियों ने दो जगहों पर किए ग्रेनेड हमले, पुलिसकर्मी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: कश्मीर संभाग में आतंकियों ने दो जगहों पर किए ग्रेनेड हमले, पुलिसकर्मी समेत दो घायल
Tue, 16 Aug 2022 01:49 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Aug 2022 01:49 AM IST
सार
बडगाम के गोपालपोरा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक नागरिक घायल हुआ है। इसके अलावा पुलिस कंट्रॉल रूम कश्मीर पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।
विज्ञापन
ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को कश्मीर संभाग में आतंकियों ने दो स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए, जिनमें एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
पहले बडगाम के गोपालपोरा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक नागरिक घायल हुआ है। जिसकी पहचान करण कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे श्रीनगर स्थित अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम कश्मीर पर भी ग्रेनेड हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन