{"_id":"66397569dae3ccdfcb001d74","slug":"greater-kailash-murder-case-raid-on-second-day-two-vechicle-seized-jammu-news-c-10-jam1008-355621-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में दूसरे दिन भी छापे, प्रयुक्त दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में दूसरे दिन भी छापे, प्रयुक्त दो वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जांच टीम ने और सीसीटीवी खंगाले, डिजिटल सबूत किए एकत्र, एक दिन पहले गोला शाह के घर पर पड़ा था छापा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश में भूमि विवाद को लेकर अवतार सिंह की हुई हत्या में प्रयुक्त दो वाहनों को पुलिस ने सोमवार को सीज किया। इसके साथ ही हत्या में शामिल भू माफिया रविंद्र गुप्ता उर्फ गोला शाह के घर पर रविवार को पड़े छापे के अगले दिन कई अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई। घटना की तह तक जाने के लिए इलाके के कई और सीसीटीवी खंगाले गए। इस दौरान डिजिटल सबूत भी एकत्र किए गए।
पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। साथ ही घटना के मूल कारण का भी पता लगाया जाएगा और उसे जड़ से खत्म किया जाएगा। घटना की जांच के लिए कार्तिक त्रोतिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इस मामले में पूर्व एसएसपी समेत कई लोगों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। रविवार को एसआईटी की टीम न्यायालय का आदेश लेकर ग्रेटर कैलाश स्थित आरोपी गोला शाह के आवास पर पहुंची थी। जहां से टीम ने जरूरी इलेक्ट्रॉनिक व कागजी दस्तावेज जब्त किए थे। इससे भू माफिया की पूरी आपराधिक कुंडली सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने करीब पांच घंटे तक गोला शाह के घर को खंगाला था। ज्ञात हो कि घटना के बाद मृतक के पिता ने श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। परिवार वालों ने हाईवे जाम कर पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की थी।