फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Greater Kailash Murder Case: Police Chowki Incharge Suspend

ग्रेटर कैलाश हत्याकांड: चौकी प्रभारी निलंबित<bha>;</bha> थानेदार अटैच , भू माफिया गोला शाह समेत कई हिरासत में

विज्ञापन
Greater Kailash Murder Case: Police Chowki Incharge Suspend
-विभागीय जांच के लिए एसआईटी का गठन, एसडीपीओ करेंगे जांच
विज्ञापन

-आज हाइवे बंद कर परिजन और लोग प्रदर्शन करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी प्रभारी पुनीत शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। गंग्याल थाने के एसएचओ हरमोहिंदर सिंह को जिला पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ गांधी नगर की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। इस मामले में भू माफिया गोला शाह समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें एक रिटायर पुलिस अफसर भी बताया जा रहा है।
बताते चलें कि मंगलवार को ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इसी में कालूचक का रहने वाला अवतार सिंह घायल हो गया। उसे जीएमसी भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को डाक्टरों के बोर्ड ने अवतार सिंह का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। अब तक पुलिस मामले में छह लोगों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर वीरवार को मृतक के परिजन सतवारी के पास हाइवे बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। थानेदार को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। इसके अलावा भू माफिया गोला शाह समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, उसके तमाम दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। यदि जमीन पर किसी भी गुट ने जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया है तो इसे लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद का वीडियो वायरल
बता दें कि विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अवतार सिंह के मरने से पहले का है, जिसे खुद अवतार बना रहा है। वीडियो में अवतार अपने पिता से बात कर रहे हैं। पिता बता रहे हैं कि जमीन पर भू माफिया गोला शाह और प्रापर्टी डीलर पुरुषोत्तम मौजूद हैं। अवतार सिंह अपने सामने कई लोगों को दिखा रहा है। साथ ही कह रहा है कि उनकी गैर मौजूदगी में प्लाट के ताले तोड़े। इसमें भू माफिया घुसे हुए हैं। जिन्होंने अपने साथ कई बदमाश बुला रखे हैं।

जमीनी विवाद में हफ्ते में ही दूसरी हत्या
बता दें कि जमीनी विवाद में हत्या का यह एक सप्ताह में दूसरा मामला है। इससे पहले 25 अप्रैल को दोमाना क्षेत्र में भतीजों ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी। अब ग्रेटर कैलाश में इस तरह की वारदात हुई है।
हर थाने में जमीनी विवाद के केसों के अलग से रजिस्टर लगाएंगे: एसएसपी

एसएसपी जम्मू ने बताया है कि हर एक थाने में हर जमीनी विवाद के मामलों के लिए अलग से रजिस्टर लगाएंगे। यदि किसी भी जगह जमीन का विवाद है तो पुलिस से संपर्क करें। हम इसे लेकर राजस्व अधिकारियों से बात करेंगे और इसकी जांच टास्क फोर्स की एक टीम करेगी जिसकी अध्यक्षता क्षेत्र का डीएसपी करेगा।

मामले को सुलझाने में पुलिस नाकाम रही
एसएसपी विनोद कुमार का कहना है कि चौकी अफसर और थानेदार मामले को नियंत्रित नहीं कर सके। अपने साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को लेकर नहीं लेकर गए। यहां पुलिस के स्तर पर चूक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed