फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Greater Kailash incident: Investigation revolving around Bishnah; The accused could be from here, police got i

ग्रेटर कैलाश वारदात: बिश्नाह के इर्द-गिर्द घूम रही जांच; यहीं के हो सकते आरोपी, पुलिस को मिले अहम सुराग

Mon, 03 Feb 2025 12:08 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 03 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पुलिस ने बिश्नाह क्षेत्र के दुकानदारों और मुलाजिमों से पूछताछ करते हुए संदिग्धों के इलाके कनेक्शन पर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Greater Kailash incident: Investigation revolving around Bishnah; The accused could be from here, police got i
ग्रेटर कैलाश लूट मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि आरोपी आभूषण दुकानदार मालिकों के जानकार हो सकते हैं। पीड़ित भी बिश्नाह के ही रहने वाले हैं। आरोपी भी उसी क्षेत्र की तरफ से आए और उसी तरफ ही भाग गए। पुलिस को क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसके आगे आरोपी गायब हो गए। संभवत: आरोपियों के उसी क्षेत्र का होने का अंदेशा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आभूषण दुकान की मालिक प्रभा आनंद बिश्नाह की रहने वाली हैं और उनके पास काम करने वाला एक मुलाजिम भी उसी इलाके का है। वहीं, पांच महीने पहले दुकान से निकाला गया एक अन्य मुलाजिम भी इसी क्षेत्र का रहने वाला था। ऐसे में इस मामले की जांच इसी क्षेत्र के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।शातिरों को पकड़ने के लिए छन्नी, गंग्याल, सतवारी, बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा और त्रिकुटा नगर आदि थानों की टीमें लगाई गई हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश में बिश्नाह के दुकानदार निशाने पर
बता दें कि ग्रेटर कैलाश इलाके में कुछ दिन पहले एक मिठाई की दुकान पर चोरी हुई थी। दो अन्य दुकानों में भी सेंध लगाई गई। सभी चोरियों में समान बात ये थी कि जिनकी दुकानों पर चोरी हुई है वह सभी बिश्नाह के रहने वाले हैं। लूट के पीड़ित भी वहीं के हैं। पुलिस क्षेत्र कनेक्शन को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। इसी क्षेत्र के कई चोर और बदमाश पुलिस के राडार पर हैं। 

पुलिस ने मुलाजिमों से की पूछताछपुलिस ने अभी तक इस मामले में आभूषण की दुकान पर काम करने मुलाजिमों से पूछताछ की है। दुकान की मालिक महिला और बेटे से भी पूछताछ की। वारदात से ठीक 15 मिनट पहले दुकान से निकली एक युवती से भी पूछताछ की गई है। लेकिन, अभी तक मुख्य आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed